'हम लोग संकल्प लेंगे, समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे', सपा विधायक की फिसली जुबान, Video

Durga Prasad Yadav : सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। दुर्गा प्रसाद आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और वह विधानसभा के लिए आठ बार चुने जा चुके हैं। 

Azamgarh SP MLA Durga Prasad Yadav tongue slipped
आजमगढ़ के सपा विधायक की फिसली जुबान। 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की सरगर्मी तेज होते ही इसका दबाव नेताओं पर दिखने लगा है। कई बार वे क्या बोल दे रहे हैं उसका पता उन्हें खुद नहीं होता। आजमगढ़ से सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के साथ भी ऐसा ही हुआ है। मीडिया के साथ बातचीत के समय दुर्गा प्रसाद यादव की जुबान फिसल गई और वह भाजपा की जगह अपनी ही समाजवादी पार्टी को ही जड़ से उखाड़ फेंकने की बात करने लगे। उनके साथ मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद दिलाया कि सपा नहीं भाजपा को जड़ से उखाड़कर फेंकना है तब जाकर विधायक जी को अपनी गलती का अहसास हुआ।

आठ बार से विधायक हैं दुर्गा प्रसाद

इसके बाद उन्होंने भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया। दुर्गा प्रसाद यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। दुर्गा प्रसाद आजमगढ़ सदर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं और वह विधानसभा के लिए आठ बार चुने जा चुके हैं। 

अगली खबर