Goa Opinion Poll: जानिए गोवा में आज चुनाव हुए तो किसके हाथ में होगी सत्ता की चाबी, किसकी बनेगी सरकार?

Goa Opinion Poll 2022: गोवा चुनाव में AAP और TMC के प्रवेश के बावजूद, भाजपा के तटीय राज्य में अगला चुनाव जीतने की उम्मीद है। प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को 18-22 सीटें जीतने का अनुमान है।

Goa Elections 2022 Times Now Navbharat's Opinion poll predicts win for BJP, struggle for Congress
Opinion Poll | Goa में 18-22 सीटों के साथ BJP की बन सकती है सरकार, AAP-TMC की कोशिशें होगी बेकार 
मुख्य बातें
  • टाइम्स नाउ नवभारत के वोट मीटर में गोवा का सर्वे है आपके सामने
  • सर्वे के मुताबिक, भाजपा राज्य की सत्ता पर फिर हो सकती है काबिज
  • सर्वे में सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को तो सबसे अधिक फायदा AAP को

नई दिल्ली: टाइम्स नाउ नवभारत के वोट मीटर जिसमें आप सर्वे हर हफ्ते देखने वाले हैं, आज पहले एपिसोड में हमने पंजाब, उत्तराखंड में वोटर्स की जमीनी हकीकत दिखाई वहीं कल आपको यूपी की सबसे बड़े सर्वे से रूबरू कराया था। 2022 में जब इन राज्यों में चुनाव होंगे..तब वोटिंग पैटर्न क्या होगा? इस सिलसिले में अब गोवा की बारी है..जहां विधानसभा की 40 सीटें हैं।  गोवा के लोगों से हमने जो सवाल पूछे हैं उसकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। 

सवाल- गोवा में किसको कितनी सीट ?

  1. बीजेपी : 18 से 22
  2. कांग्रेस : 4 से 6
  3. AAP : 7 से 11

Image

सवाल- गोवा में केजरीवाल क्या बनेंगे ?

  1. किंग - 26.35%
  2. किंगमेकर - 41.98%
  3. कुछ नहीं - 31.67%

सवाल- गोवा में टीएमसी असर दिखा पाएगी ?

  1. हां- 5.03%
  2. नहीं - 79.14%
  3. कह नहीं सकते - 15.83 %

ये भी पढ़ें: Vote Meter: आज चुनाव हुए तो पंजाब में क‍िसकी बनेगी सरकार? जानिए पंजाब का एक्सक्लूसिव Opinion Poll

ये भी पढ़ें:Vote Meter: आज चुनाव हुए तो UP में किसकी बनेगी सरकार, जानिए क्या कहता है Times Now नवभारत का Opinion Poll

अगली खबर