Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme: जल्द कराएं आधार प्रमाणीकरण, नहीं तो लाभ से रह जाएंगे वंचित

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का आधार प्रमाणीकरण जरूरी है। जो किसान 31 मार्च तक अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं कराएंगे, वे इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।

PM Kisan samman kisan nidhi yojna
करीब 50 हजार किसानों ने नहीं कराया प्रमाणीकरण ( प्रतीकात्मक तस्वीर )  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • योजना के लिए आधार प्रमाणीकरण जरूरी
  • गाजियाबाद में करीब 50 हजार किसानों ने नहीं कराया प्रमाणीकरण
  • आधार प्रमाणीकरण के लिए 31 मार्च है लास्‍ट डेट

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme: आप अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं और इसे बनाए रखना चाहते हें तो आपको जल्द ही अपने बैंक खाते का आधार प्रमाणीकरण करना होगा। 31 मार्च तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने पर आपको मिल रहा यह लाभ बंद हो जाएगा। आधार प्रमाणीकरण के लिए आप पीएम किसान निधि के पोर्टल पर दिए गए लिक के माध्यम से खुद कर सकते हैं या फिर किसी नजदीकी जन सुविधा केंद्र की मदद ले सकते हैं।

गाजियबाद के उप कृषि निदेशक डा. वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि, जिले में इस समय 67 हजार से अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से 17 हजार किसानों ने अपने बैंक खाते का आधार कार्ड से प्रमाणीकरण पोर्टल पर करवा लिया है। वहीं 50 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते का आधार प्रमाणीकरण अभी तक पोर्टल पर नहीं कराया गया है।

अपनी लापरवाही के कारण सुविधा से वंचित है किसान 

किसानों की इस लापरवाही से वे इस सुविधा से वंचित हो सकते हैं। डा. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि, इस सबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। जिससे कि, वह जल्द ही अपने बैंक खाते का आधार प्रमाणीकरण पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से करवा लें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो भारत सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाले आगामी किस्त किसान के बैंक खाते में नहीं भेजी जाएगी।

ऐसे कराएं अपना आधार प्रमाणीकरण

लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने संबंधित वेबसाइट पर नया लिंक भी दिया है। इस संबंध में किसान भारत सरकार द्वारा खोले गये पोर्टल पर दिये गये लिंक पर जाकर योजना की जानकारी प्राप्‍त करने के साथ लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के लिए सभी किसान 31 मार्च 2022 तक अप्‍लाई किया जा सकते हैं।

अगली खबर