Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार बहकी एंबुलेंस कई वाहनों से टकराई, महिला समेत तीन की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Ghaziabad: शहर में बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ी एक एंबुलेंस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके चलते महिला समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शहर के विजय नगर थाना इलाके के प्रताप विहार के निकट हुआ।

Ghaziabad Accident
बेकाबू एंबुलेंस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ी एक एंबुलेंस ने कई वाहनों को मार दी टक्कर
  • महिला समेत कुल 3 की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
  • हादसा शहर के विजय नगर थाना इलाके में हुआ

Ghaziabad Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर में बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ी एक एंबुलेंस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके चलते महिला समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बता दें कि, हादसा शहर के विजय नगर थाना इलाके के प्रताप विहार के निकट हुआ।  

जहां एक निजी स्कूल के निकट से तेज रफ्तार एंबुलेंस लौट रही थी। इस बीच बेकाबू एंबुलेंस ने सबसे पहले सामने से आ रही दो बाइक को टक्कर मारी। दोनों बाइकों पर सवार लोगों में से एक महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह की जांच की जा रही है। फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है कि, हादसे में गलती किस ओर से हुई है। 

एंबुलेंस चालक भी घायल हुआ

विजय नगर पुलिस के मुताबिक हादसे में एंबुलेंस चालक भी घायल हुआ है। इधर, एंबुलेंस को जब्त कर थाने भिजवाया गया है। वहीं ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया है। ताकि पता चल सके की कहीं चालक नशे में तो नहीं था। पुलिस के मुताबिक सभी मृतक अलग- अलग परिवारों से हैं। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों ने जानकारी दी कि, एंबुलेंस ऑवर स्पीड थी, जिसके चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं हादसे के कारणों का पता लगा रही है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक प्रताप विहार में डीपीएस कट पर तेज रफ्तार के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी हुए हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

अगली खबर