Ghaziabad News: मायके जाने से परेशान पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने उसपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Husband attacked on wife over personal dispute
मायके जाने से परेशान पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला 
मुख्य बातें
  • गाजियाबाद में पति ने किया पत्नी पर हमला
  • बार-बार मायके जाने से नाराज था आरोपी
  • पत्नी अस्पताल में भर्ती, हालत बेहद गंभीर

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान पति ने उसपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। आरोपी के बेटे की ही शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के हिंडन विहार इलाके का है। आरोपी पति 65 साल का रऊफ अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान हो चुका था। अक्सर दोनों का इस बात पर विवाद भी होता था। वारदात से पहले भी दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपी पति गुस्से से भर गया और रहीसा पर बिना सोच-समझे जानलेवा हमला शुरू कर दिया।

 आरोपी ने धारदार हथियार से किया पीड़िता पर हमला

आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से पर 5 वार किए। जिनमें आरोपी ने पत्नी की गर्दन पर दो और पेट में तीन वार किए। हमले के बाद पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को बेटे इरफान ने पटेल नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इरफान ने ही अपने आरोपी पिता के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है

पीड़ित पत्नी की हालत गंभीर

अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज कर रहे डॉक्टर की मानें तो अभी पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। शरीर पर चाकू से कई खतरनाक हमले किए गए हैं। पीड़िता आईसीयू में एडमिट है। दूसरी ओर गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अगली खबर