Ghaziabad News: धूमधाम से शादी करने पहुंचा दूल्‍हा, लेकिन गले में वरमाला पड़ने से पहले हाथों में लगी हथकड़ी

Ghaziabad News:गाजियाबाद में शादी करने आया एक दूल्‍हे को वरमाला पड़ने से पहले पुलिस ने हथकड़ी पहना दी। दरअसल, दूल्‍हा एक शादी पहले भी कर चुका था और वह बात सबसे छुपाकर दूसरी शादी कर रहा था, लेकिन इसें पहले आरोपी की पहली पत्‍नी पहुंच गई और इस धोखेबाजी का भंडाफोड़ हो गया।

groom arrested
धोखे से दूसरी शादी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • आरोपी की चार साल पहले हुई थी पहली शादी, दो साल का एक बेटा
  • दोनों के विवाद का मामला दिल्‍ली पुलिस के मध्यस्थता सेल में चल रहा
  • धोखेबाज युवक, भाई, मां और दो मौसी धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

Ghaziabad News: बैंडबाजा और नाचते बरातियों के साथ बग्गी पर सवार होकर दूल्‍हा गेस्‍ट हाउस पहुंचा। लड़की पक्ष की तरफ से आदर- सत्कार के बाद दोस्‍तों से घिरा दूल्हा जयमाल की रस्म के लिए स्टेज पर पहुंच गया। दुल्हन भी वरमाला लेकर स्‍टेज पर पहुंचने वाली थी, लेकिन इसके पहले ही हथकड़ी लेकर स्‍टेज पर पुलिस पहुंच गई। साथ में एक महिला और उसका बच्‍चा था। महिला ने जब बोला शुरू किया तो खुशी और संगीत का हर शोर थम गया।

गाजियाबाद पुलिस को लेकर पहुंची महिला ने बताया कि, ये दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है और 'मैं इसकी पत्‍नी और ये उसका बेटा है।' लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने सबूत के तौर पर दूल्‍हन और दूल्‍हा पक्ष के लोगों को अपनी शादी व उसके बाद के कई ऐसे फोटो दिखाए कि, हर तरफ सन्‍नाटा फैल गया। इसके बाद जो पिता अपनी बेटी इसे धोखेबाज युवक को सौंपने जा रहा था, उसने ही पुलिस में धोखेबाजी का केस दर्ज करा युवक को उसके परिवार समेत हवालात भेज दिया।

आरोपी एक निजी कंपनी में है मैनेजर  

यह पूरा वाक्या, शहर के वजीराबाद रोड स्थित एक मैरिज होम की है। राजस्थान के सीकर का करण अपनी पहली शादी को छिपाकर यहां दूसरी शादी करने आया था। आरोपी की पहली शादी दिल्ली के लक्ष्मी नगर की रहने वाली नीलम से 2018 में हुई थी। इनके दो साल का एक बेटा भी है। नीलम ने पुलिस को बताया कि, घरेलू विवाद की वजह पिछले दो साल से वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं करण लोनी के भारत सिटी में किराये के फ्लैट में रहता है। आरोपी एक निजी कंपनी में मैनेजर के तौर पर कार्य करता है।

आरोपी झूठ बोलकर कर रहा था शादी

दोनों के बीच विवाद का मामला दिल्‍ली में चल रहा है। यहां पर उसने दिल्ली पुलिस को लिखकर दिया था विवाद खत्‍म होने तक वह दूसरी शादी नहीं करेगा। लेकिन इसके बाद उसने साहिबाबाद की एक युवती के साथ अपना रिश्‍ता तय कर लिया। आरोपी करण ने लड़की वालों को बताया था कि, वह कुंवारा है। आरोपी के परिजनों ने भी यही झूठ बोला था। यह पोल खुलने पर दुल्हन के पिता ने टीला मोड़ थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कराया। नगर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि, इस मामले में आरोपी करण के साथ उसके भाई अजय, मां सरोज और उसकी दो मौसी ममता व प्रिया को गिरफ्तार किया गया है।

अगली खबर