Gurugram News: गुरुग्राम की इस कॉलोनियों को संवारेगा नगर निगम, क्या इस लिस्‍ट में आपकी कॉलोनी भी है शामिल

Gurugram News: नगर निगम गुरुग्राम अब शहर में मौजूद बिल्‍डर द्वारा डेवलेप कई कॉलोनियों को टेकओवर करने जा रहा है। यहां पर अब नगर निगम द्वारा विकास कार्य किए जाएंगे, जिसका खर्च बिल्‍डरों से वसूला जाएगा। अगर कोई बिल्‍डर खर्च की राशि निगम को नहीं देता है, तो उसकी खाली पड़ी जमीन जब्‍त कर नीलाम की जाएगी।

 Gurugram Municipal Corporation
अब गुरुग्राम में नगर निगम देगा कॉलोनियों के लोगों को मिलेगी मूलभुत सुविधाएं  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • गुरुग्राम नगर निगम करेगा बिल्‍डर कॉलोनियों को डेकओवर
  • इनमें मूलभूत सुविधा विकसित करने पर खर्च होंगे करीब 100 करोड़
  • विकास कार्यों पर आने वाला खर्च बिल्‍डर से किया जाएगा वसूल

Gurugram News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे बिल्डर कॉलोनियों वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब नगर निगम इन कॉलोनियों को टेकओवर कर इनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। सुविधाओं का विकास नगर निगम करेगा, लेकिन इसमें होने वाले खर्च की वसूली संबंधित बिल्‍डर से की जाएगी। अगर बिल्डर निगम द्वारा खर्च किए गए पैसे नगर निगम में नहीं जमा करता तो निगम बिल्डरों की खाली पड़ी जमीनों को नीलाम करके खर्च की भरपाई करेगा।

इस संबंध में नगर निगम अधिकारी ने पूरा प्‍लान तैयार कर लिया है, अब अधिकारियों को नगर योजनाकार के आदेश आने का इंतजार है। जिसके बाद इन कॉलोनियों को नगर निगम में टेकओवर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बता दें कि, इन कॉलोनियों के बिल्डर ने न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से कब्जा प्रमाण पत्र लिया है और न ही डीपीआर के पैसे जमा कराए हैं।

मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे कॉलोनी के लोग

गुरुग्राम के बिल्डर कॉलोनियों में पिछले कई सालों से रखरखाव के नाम पर शुल्क वसूल किया जा रहा है, लेकिन लोगों को सुविधा देने के नाम सिर्फ खानापूर्ति होती है। इन कॉलोनियों को शहर की पॉश कॉलोनियों में गिना जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर इनके हालात किसी पिछले गांव से कम नहीं है। यहां की सड़कों की हालात बिल्कुल खस्ता हुई पड़ी है। साथ ही यहां आए दिन सीवर जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। लोगों की तरफ से बिल्‍डर को बार-बार शिकायत के बाद भी समस्याएं जस की तस रहती है। वहीं इन कॉलोनियों में लागों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ता है।

अपग्रेडशन भी कर सकेगा निगम

इन बिल्डर कॉलोनियों को टेकओवर करने के बाद नगर निगम यहां पर सीवर व पानी की क्षमता को भी बढ़ा सकेगा। यहां पर होने वाले विकास कार्यों का प्रपोजल तैयार हो गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इसमें करीब 100 करोड़ का खर्च आएगा। अपग्रेट होने वाली कॉलोनियों में मैफिल्ड गार्डन, ग्रीनवुड सिटी, मालिबू टाउन, उप्पल हाउसिंग, विपुल वर्ल्ड, सुशांत लोक-3, सुशांत लोक-2, आरडी सिटी और रोजवुड सिटी शामिल है।

अगली खबर