Gurugram News: साइबर सिटी के चार लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा, 13 से 15 अगस्त तक चलेगा ये खास तिरंगा अभियान

Gurugram News: जिले के अंदर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त को घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें प्रशासन की तरफ से जिले के चार लाख भवनों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Gurugram Administration
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी गुरुग्राम (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 13 से 15 अगस्त तक चलेगा घर तिरंगा अभियान
  • जिले के चार लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा
  • राशन दुकानों व सार्वजनिक स्थलों पर मिलेगा तिरंगा

Gurugram News: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक साइबर सिटी का हर घर देशभक्ति के रंगा में रंगा नजर आएगा। इस महोत्‍सव को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिले के चार लाख भवनों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्‍य रखा गया है। यह जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मकान, दुकान, ऑफिस सभी जगहों पर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा।

उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील करते हुए आने वाला 75 वां स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए खास होगा। जिले के सभी निवासी अपने घर, ऑफिस आदि सभी जगहों पर तिरंगा फहराएं। उपायुक्त ने कहा कि, जिले में इस पर्व के लिए राष्ट्रीय ध्वज की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि, जिले में लगभग चार लाख घर हैं, इनमें से साढ़े तीन लाख शहरी व 50 हजार ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इन सभी पर तीन दिन के दौरान तिरंगा लहराएगा। इसके अलावा लोगों दुकान व ऑफिस पर भी तिरंगा लगा सकते हैं।

इन जगहों पर लोगों को मिलेगा तिरंगा

डीसी निशांत यादव ने कहा कि, इस दिन तिरंगा की कमी न हो और लोगों को यह आसानी से मिल सके, इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि, प्रशासन की तरफ से तिरंगे को जिले के स्वयं सहायता समूहों से भी बनवाया जा रहा है, ताकि उनकी आय बढ़े और वह भी आजादी का त्योहार खुशी से मना सकें। डीसी ने बताया कि, जिले के लोगों को तिरंगा झंडा राशन की दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बगैर लाभ-हानि के आधार पर मिलेगा। वहीं सरकारी भवनों पर झंडे लगवाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग प्रमुख की होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए पंचायत विभाग को इस अभियान का नोडल विभाग बनाया गया है जो जागरूकता लाने के साथ गांवों में पर्याप्त संख्या में झंडे उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेगा। वहीं शहर के अंदर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका इस अभियान को सफल बनाएंगे।

अगली खबर