मौसम 3 अक्टूबर: दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना जीरो, जानिए कैसा रहेगा दिन भर का मौसम

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली एनसीआर में आज बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का अनुमान-

delhi weather today
दिल्ली वेदर टुडे (source: skymetweather) 

नई दिल्ली : दिल्ली में आज के मौसम में भी कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। शुक्रवार की ही तरह मौसम शुष्क रहेगा। बारिश के दूर-दूर तक कहीं कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान की बात की जाए तो दिल्ली एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार जीरो फीसदी बताए जा रहे हैं। वहीं वातावरण में 40 फीसदी तक नमी बरकरार रह सकती है जिससे उमस काफी रहेगी। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाले वेबसाइट स्काईमेट की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बिहार-झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश भी संभव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क व गर्म होगा।

दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है इसके चलते उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में आर्द्र हवाओं का प्रवाह अब बंद हो गया है और निरंतर शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं। पर्वतीय राज्यों पर भी कोई मौसमी सिस्टम नहीं और मॉनसून वापस जा चुका है।

इस परिदृश्य के बीच जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम काफी गर्म और शुष्क बना रहेगा। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान के चलते भीषण गर्मी का अनुमान है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर