मौसम 16 सितंबर: दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-NCR में अभी 2-3 बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

weather
दिल्ली एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अगले 2-3 दिन तक भी मौसम में किसी प्रकार के बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में बारिश की कमी के चलते अगले दो दिन तक पारा चढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में पिछले पांच दिन से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, सप्ताहांत में बारिश होने की संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है, हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

दिल्ली के अलावा एनसीआर के और भी शहरों में इसी प्रकार का मौसम रहने का अनुमान है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि दोनों जगह बादल छाए रहेंगे। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन देश के अधिकतर भागों में बारिश की संभावना है। बिहार और उत्तर प्रदेश में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 28 लोगों की मौत हो गई। देश के कई भागों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिन तक उमस भरा मौसम रहने का अनुमान जताया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर