मौसम 17 सितंबर: दिल्ली-NCR को मिलेगी गर्मी से राहत? क्या आज होगी बारिश

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-एनसीआर को अभी गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। आज भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

weather
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। इस वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही आज बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

गुरुग्राम में भी बुधवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं फरीदाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आज भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सप्ताहांत में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में मानसून के लंबे समय तक रहने की संभावना है और इसके अक्टूबर के शुरुआती दिनों में लौटने का अनुमान है। वहीं उत्तर प्रदेश में विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ भी बारिश हुई। विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर कहीं गरज चमक के साथ तेज वर्षा और कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर