मौसम 30 सितंबर: मानसून लौटने की बन रही स्थिति, जानें दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम एकदम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली से मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है।

weather
दिल्ली एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 

नई दिल्ली: सितंबर के महीने में दिल्ली-एनसीआर में लगभग न के बराबर बारिश हुई है। अब आगे बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि मानसून के लौटने में हुई देर और वायु में स्थायित्व से सप्ताहांत में दिल्ली में वायु की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश भागों तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल साफ रहेंगे। इसका मतलब बारिश होने की संभावना नहीं है।

वहीं गुरुग्राम की बात करें तो मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा फरीदाबाद में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां  आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल साफ रहेंगे। बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर