ताजा खबर, 16 नवंबर 2020: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर, 16 नवंबर 2020 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं। यहां पढ़ें रविवार, 16 नवंबर की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

aaj ki taza khabar 16 november 2020 latest news in hindi india
ताजा खबर, 16 नवंबर 2020: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार। 

नई दिल्ली : बिहार में आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया। बिहार की तरफ से इस बार दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए। राजद समेत महागठबंधन के नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शिवानंद तिवारी ने चुनाव में महागठबंधन की हार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। राजद नेता ने कहा कि कांग्रेस राज्य में 70 सीटों पर चुनाव लड़ी लेकिन उसकी तरफ से 70 रैलियां भी नहीं की गईं और राज्य में चुनाव प्रचार जब जोरों पर था तो राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए परेशानी बन गई। इसके अलावा आज से महारष्ट्र में मंदिर-मस्जिदों सहित पूजा स्थलों को दोबारा खोलने की इजाजत दी गई है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

बिहार (Bihar) की सत्ता पर एक बार फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) काबिज हो गए हैं, उनकी इस जीत पर उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही हैं वहीं कुछ उनके पुराने साथी इस मौके पर तंज कसने में भी पीछे नहीं दिख रहे हैं।

Prashant Kishore: नीतीश को लेकर बोले प्रशांत किशोर- 'थके हुए सीएम के शासन को तैयार रहे बिहार'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा-NDA परिवार मिलकर बिहार का विकास करेगा

नीतीश कुमार ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यहां जानिए उनके बारे में जो अब तक आप शायद ही जानते होंगे। 
जानिए वो बातें, जो आप बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बारे में शायद ही जानते होंगे

बिहार की नई डिप्टी  सीएम बनीं रेणु देवी पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं वो राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं, उनका सियासी सफर भी खासा दिलचस्प रहा है।
'नोनिया' समाज से हैं बिहार की नई डिप्टी CM रेणु देवी, इंटर पास बचपन से ही आरएसस से जुड़ी रहीं,ऐसा है सियासी सफर

कोरोना वारयस को रोकने के लिए वैक्सीन पर काम करने वाली एक और अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना कहा कि उसकी वैक्सीन 94.5% कामयाब हो गई है।
COVID-19 vaccine : कोरोना वैक्सीन को लेकर आई अच्छी खबर, मॉडर्ना का दावा- उसकी वैक्सीन 94.5% कामयाब

Bigg Boss 14: कॉन्ट्रोवर्शियल एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने एफआईआर की अपनी को एक्ट्रेस कविता कौशिक को सपोर्ट किया है। कविता को बाघिन बताते हुए कहा कि वह सभी प्रतियोगियों को आवारा कुत्तों की तरह निशाना बना रहे हैं।
FIR की एक्ट्रेस महिका शर्मा ने कहा- 'आवारा कुत्तों की तरह कविता कौशिक को बना रहे हैं निशाना'

बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे और नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे वहीं अब उनके शपथ लेने पर तंज कसते हुए बधाई दी है।
नीतीश कुमार के शपथ लेते ही चिराग पासवान का तंज कहा- आपको CM बनाने के लिए BJP को बधाई, उम्मीद है कि आप..

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर राज्य की डेमोग्राफी में बदलाव करने की साजिश का आरोप लगाया है।
महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जम्मू-कश्मीर में बंटवारे की सियासत करने का लगाया आरोप

जेडी-यू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ले ली। भाजपा की तरफ से दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं इस विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को जद-यू से ज्यादा सीटें मिली हैं। जद-यू इस बार मात्र 43 सीटें और भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल हुई है।
नीतीश कुमार बने राज्य के नए मुख्यमंत्री, 15 मंत्रियों ने ली शपथ, बीजेपी के 7 तो जेडीयू से 5 बने मंत्री​

बिहार में नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह पर बिहार राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश सरकार को लेकर आलोचना करते हुए विवादित बयान दिया है।
Bihar:बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद का विवादित बयान कहा- ये जनादेश के साथ बलात्कार है, डकैती है

उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है जिससे वहां ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस मौसम में पहली बार भारी हिमपात हुआ, जिसके बाद राज्य में ठंड बढ़ गई। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हरसिल और औली सहित सभी उंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार रात से ही हिमपात शुरू हो गया और सोमवार सुबह तक बर्फ की मोटी चादर जम गयी।
उत्तराखंड,हिमाचल में मौसम की पहली बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, बर्फ की चादर में लिपटी वादी, देखें तस्वीरें, VIDEO 

'गुपकार अलायंस' पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'यह गठबंधन अपवित्र है क्योंकि यह गठबंधन भारतीय संसद द्वारा पारित कानूनों का विरोध कर रहा है।
'सीने पर 100 टन का पत्थर लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की प्रशंसा कर रहे हैं'

विश्व की प्रमुख 20 अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी20 शिखर सम्मेलन 21-22 नवंबर को होने जा रहा है। सऊदी अरब ने कहा कि यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। 
सऊदी अरब का दावा, 'मील का पत्थर साबित होगा जी20 शिखर सम्मेलन' पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा!

थोक महंगाई दर में लगातार इजाफा हो रहा है। यह अक्टूबर में 8 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
थोक महंगाई दर 8 महीने के उच्च स्तर पर, अक्टूबर में पहुंची 1.48% पर

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी 'गोल्डन वीजा' स्कीम का विस्तार किया है। इससे हजारों भारतीयों को फायदा होगा।
Golden Visa : गोल्डन वीजा क्या है? यूएई ने इस स्कीम का किया विस्तार, हजारों भारतीयों को होगा फायदा

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन गयी है लेकिन एक सवाल सब के जेहन में अभी भी बना हुआ है कि आखिर एलजेपी के चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा कैसे दिया?
Chirag Paswan: LJP मुखिया चिराग पासवान ने CM नीतीश कुमार को इस तरह दिया धोखा!

जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार अब से कुछ देर बार सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश के साथ करीब दर्जनभर विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
नाम के CM होंगे नीतीश, BJP अपने दुश्मनों और दोस्तों को निचोड़ के रख देती है: यशवंत सिन्हा

मुंबई के एक होटल में एक 22 वर्षीय महिला से कथित तौर पर गैंगरेप हुआ है। मामला पिछले हफ्ते का है जब अंधेरी कुर्ला स्थित एक होटल में आयोजित सगाई पार्टी के दौरान उसी के दो दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
Mumbai: होटल में सगाई पार्टी के दौरान 22 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप

झारखंड सरकार ने रविवार देर रात दिशानिर्देश जारी कर कोविड-19 महमारी के चलते पूरे राज्य में नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के तट पर आयोजित होने वाली पवित्र छठ पूजा और पूजा के अवसर पर संगीत कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगा दी है। 
Chhath Puja: झारखंड में नदियों-तालाबों के किनारे छठ पूजा पर लगी रोक, कोरोना फैलने का डर

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विपक्ष के साथ-साथ अपनों के भी निशाने पर आ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। 
सिब्बल बोले- कांग्रेस नहीं रही जनता की पसंद, CWC को बनाना होगा लोकतांत्रिक

बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में अपने चौथे कार्यकाल के लिए सोमवार शाम शपथ लेंगे। टाइम्स नाउ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुातबिक नीतीश के साथ एनडीए के 14 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।
Nitish Cabinet: ऐसी होगी नीतीश की कैबिनेट! एनडीए के 14 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ

मध्य प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के उपचुनावों में भले ही बीजेपी अधिकतर सीटों पर चुनाव जीत गई लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिंया की कट्टर समर्थक और मंत्री इमरती देवी चुनाव हार गईं।
Madhya Pradesh: कांग्रेस नेता का विवादित बयान, बोले- इमरती देवी अब जलेबी बन गई हैं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में नई सरकार के गठन से पहले विधायक मंडल के नेता पद पर तार किशोर प्रसाद और उप नेता पद पर रेणु कुमार का चयन कर सभी को चौंका दिया है।
BJP के सियासी समीकरण को साधेंगे तार किशोर और रेणु कुमार

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए यह कोई आम दिन नहीं था। हर मिनट के साथ इतिहास पलटते हुए नजर आ रहा था। 15 नवंबर 1989 को जिस खिलाड़ी ने अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था, वो 24 साल बाद यानी 2013 में 16 नवंबर के दिन क्रिकेट से विदाई लेने जा रहा था।

आज के दिन: क्रिकेट फैंस की आंखें नम करके सचिन तेंदुलकर ने ली थी मैदान से विदाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाला रमेश सिप्पी की प्रसिद्ध फिल्म 'शोले' का डॉयलॉग बोलते हुए नजर आ रहा है।  पुलिस अधिकारी अपने तरीके से कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को चेतावनी जारी कर रहे थे।

50-50 कोस तक जब बच्चा रोता है, तो मां बोलती है...धौंस जमाने के लिए पुलिस ऑफिसर को डॉयलॉग बोलना पड़ा भारी

जयपुर में दिवाली के दिन भयावह घटना सामने आई है। यहां दिवाली के दिन 'लक्ष्मी पूजन' कर रही महिला के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया गया। महिला को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला व्यक्ति उसका रेप का आरोपी है। 

Jaipur : खौफनाक वारदात, जयपुर में 'लक्ष्मी पूजन' कर रही महिला पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA)और स्पेसएक्स (SpaceX) ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अपना पहला वाणिज्यिक परिचालन चालक दल मिशन शुरू कर दिया है।

चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ SpaceX रॉकेट

भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज सीन एबॉट ने कहा है कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें अपने आसुंओं को काबू करना पड़ा है। 

इस क्रिकेटर को ऑस्‍ट्रेलियाई टेस्‍ट टीम में जगह बनाने के लिए अपने आंसुओं को काबू करना पड़ा

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद महागठबंधन में आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता शिवानंद तिवारी ने महागठबंधन की अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। 

कांग्रेस पर बरसी RJD, तिवरी बोले- चुनाव के वक्त बहन के साथ शिमला में पिकनिक मना रहे थे राहुल 

जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का नेता चुन लिया गया जिससे उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया। 

Bihar: 7वीं बार बिहार की कमान संभालने जा रहे हैं नीतीश कुमार, आज लेंगे शपथ, ऐसा होगा मंत्रिमंडल

बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया जाता है। उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल है।

16 November history: आज ही के दिन बेनजीर भुट्टो ने संभाली थी पाकिस्तान की सत्ता, बनाया था खास रिकॉर्ड

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार रविवार को बेमन से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन की जीत की बात कबूल करते दिखे लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह झुकेंगे नहीं और चुनाव परिणाम में ‘गड़बड़ियों’ को चुनौती देने की कोशिश जारी रखेंगे। 

डोनाल्ड ट्रंप ने बेमन से स्वीकारी बाइडन की जीत, नहीं झुकने की बात कही

भाई-दूज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है और रक्षाबंधन की तरह ही इस त्योहार का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और भाई को अपने हाथ से बना खाना खिलाती हैं। 

Bhai Dooj 2020: क्यों बहनें भाई-दूज पर करती हैं भाई को तिलक? जानिए कैसे शुरू हुई इस पर्व की परंपरा

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर