ताजा खबर, 18 दिसंबर 2020: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

देश
Updated Dec 18, 2020 | 23:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज की ताजा खबर, 18 दिसंबर 2020 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें शुक्रवार, 18 दिसंबर की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

Aaj Ki Taza Khabar
18 दिसंबर की बड़ी खबरें 

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के अलवर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं देश के उत्तरी क्षेत्र में प्रचंड शीत लहर जारी है, ठंड लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम आठ पेजों का एक खुला पत्र जारी करते हुए कहा कि केंद्र उनकी सभी चिंताओं का निराकरण करने के लिए तैयार है। देश और दुनिया के ताजा घटनाक्रमों के साथ यहां पढ़ें 18 दिसंबर की बड़ी खबरें-

मुंबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्‍तावित हाई स्‍पीड रेल परियोजना को रफ्तार मिलती दिख रही है। जापानी दूतावास ने E5 सीरीज की बुलेट ट्रेनों की तस्‍वीरें जारी की हैं, जिसमें कुछ बदलाव भारतीय परियोजना के लिए किए जाएंगे।
मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेगी कुछ इस तरह की बुलेट ट्रेन, पहली झलक आई सामने [PICS]

टीएमसी के नेता एक एक कर ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो का फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो उस तरह के नेताओं की बीजेपी में एंट्री पर विरोध जता रहे हैं।
अमित शाह के दौरे से पहले टीएमसी में भगदड़, बाबुल सुप्रियो बोले- वैसे नेताओं को बीजेपी में नहीं घुसने दूंगा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, राम मंदिर निर्माण के लिए संपर्क अभियान मकर संक्रांति से शुरू होगा, जो माघ पूर्णिमा तक पूरा होगा। इस बीच 12 करोड़ परिवारों से किया जाएगा।
राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना ने दिए 1 करोड़ रुपये, 12 करोड़ परिवारों से किया जाएगा संपर्क

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जेल मैनुएल के उल्‍लंघन का आरोप है। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई, जिसमें राज्‍य सरकार की ओर से पेश वकील संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
लालू प्रसाद को राहत नहीं, जेल मैनुएल उल्‍लंघन मामले में सरकार नहीं दे सकी जवाब, अब 8 जनवरी को सुनवाई

बिहार सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को खोले जाने के संबंध में बड़ा फैसला किया है। चार जनवरी 2021 से स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे।
School,College Opening: बिहार में 4 जनवरी से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कोरोना गाइलाइंस का करना होगा सख्ती से पालन

आईसीएमआर के डीजी डॉ बलराम भार्गव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ICMR के डीजी डॉ बलराम भार्गव कोरोना पॉजिटिव, एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती

इस समय कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी के हाथों में लेकिन जिम्मेदारी स्थाई नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि पार्टी फुल टाइम अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू करेगी।
Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी के हाथ फिर आएगी कांग्रेस की कमान, रणदीप सुरजेवाला का खास ट्वीट

भारत से खौफजदा पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि नई दिल्‍ली, इस्‍लामाबाद के खिलाफ सर्जिकल कर सकता है। पाक विदेश मंत्री यूएई के दौरे पर थे, जब उन्‍होंने अपने मन का यह डर जताया।
भारत से खौफजदा पाकिस्‍तान, UAE में बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी- भारत कर सकता है सर्जिकल स्‍ट्राइक

मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एमएसपी की गणित समझाते हुए विपक्ष की आवाज की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को आप खुद देखिए और फैसला करिए कि किसानों का हितैषी कौन है।
MSP: आंकड़ों के जरिए एमएसपी पर विपक्ष की पीएम नरेंद्र मोदी ने खोली पोल, किसान फैसला करें कौन है हितैषी

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वालों को टेस्ट कराने की अपील की है।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, खुद दी जानकारी

बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक मोहम्मद जमां खान और कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम शुक्रवार को बिहार में सत्तारूढ जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले।

Bihar की राजनीति में हलचल हुई तेज, JDU प्रदेश अध्यक्ष से मिले कांग्रेस और बसपा के विधायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित किया। नए कृषि कानूनों पर अपनी बात रखते हुए पीएम ने कहा कि विपक्ष इन कानूनों पर बार-बार झूठ फैला रहा है।

दशकों तक मंडियों से बांधकर जो पाप किए गए, नए कृषि कानून उनका प्रायश्चित कर रहे हैं: PM मोदी

शोखी और शरारत कभी-कभी भारी पड़ जाती है। वाराणसी में कुछ शरारती तत्वों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की तस्वीर खींचकर उसे बेचने के लिए OLX पर डाल दी। यही नहीं, इन्होंने पीएम कार्यालय की कीमत भी तय कर दी।

वाराणसी में OLX पर डाल दिया PM मोदी का ऑफिस, कीमत भी तय कर दी

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में बड़ी सेंधमारी होती दिख रही है और नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के पार्टी छोड़ने के बाद एक तरह से टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं की लाइन सी लग गई है।

West Bengal: ममता की TMC में भगदड़, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी, 2 बागी नेता कोलकाता हुए रवाना

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर शुक्रवार को निशाना साधा। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय के शासनकाल में राज्य में अपराधियों का दबदबा था लेकिन अब समय बदल गया है। हमारे शासन में कोई भी अपराधी शरण नहीं ले पाएगा। 

दिग्विजय सिंह का जमाना चला गया, अब अपराधियों को भून देंगे : नरोत्तम मिश्रा

दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। हिमाचल अंचल प्रदेशों में जमकर बर्फबारी हुई है। पहाड़ियां बर्फ से ढंक गई है। इस बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ा है। राजधानी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और बिहार में लोगों का सामना हाड़ कंपा देने वाली ठंडक से हो रहा है।

कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में बर्फीली हवाओं का दौर, माउंट आबू में पहुंचा पारा -2.5

सोशल मीडिया पर अक्सर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली बिहार की किरण यादव को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरण यादव पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। 

Bihar: हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली किरण यादव अरेस्ट, करती रही हैं विवादित FB पोस्ट

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का मुद्दा एक बार फिर उठाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून समय की जरूरत है और इसे धर्म या वोट बैंक के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण कानून को धर्म या वोट बैंक के चश्मे से न देखें : गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में अभी कई महीनों का समय है लेकिन यहां राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने 'मिशन बंगाल' के लिए आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रही है। 

सुवेंदु अधिकारी जैसे कद्दावर नेता की BJP को थी तलाश, ममता के करीबी सहयोगी रहे हैं TMC नेता 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की बदौलत रातोंरात सुर्खियों में आने वाले दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद फिर चर्चा में हैं। बुजुर्ग कांता प्रसाद इस बार किसी अलग वजह से सुर्खियों में हैं और उन्हें अब अपनी जान पर खतरा मंडराता दिख रहा है।

खौफ के साये में जी रहे हैं 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद, गौरव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राज्य सरकार 35 लाख किसानों के बैंक खाते में 1600 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेगी। 

मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं से आज मुखाबित होंगे पीएम मोदी, किसानों के खाते में जाएंगे 1600 करोड़ रुपए 

दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत में बृहस्पतिवार को कहा कि जिस प्रकार संस्कृत महाकाव्य महाभारत षड्यंत्र की एक कहानी थी, उसी प्रकार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे भी कथित षड्यंत्र थे, जिसके ‘धृतराष्ट्र’ की पहचान किया जाना अभी बाकी है। 

Delhi Riots: 'महाभारत की तरह एक षड्यंत्र था दिल्ली में हुआ दंगा भी, धृतराष्ट्र की पहचान अभी बाकी'

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार रात को करीब 11:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी। इसका केंद्र गुरुग्राम 48 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था।

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.2

दिल्ली में गुरुवार ठंडा दिन रहा जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

ठंड की चपेट में दिल्ली, न्यूनतम तापमान 3.5 दर्ज, गुरुवार रहा ठंडा दिन

यूपी के शामली जिले में एक किसान ने अपनी गोभी की फसल नष्‍ट कर दी, क्‍योंकि उसे इसका उचित मूल्‍य नहीं मिल रहा था। किसान ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की भी मांग की।

कृषि कानूनों के खिलाफ आया यूपी का ये किसान, कौड़ी के भाव बिक रहे थे गोभी, सबको कर दिया नष्‍ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर