ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 20 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj Taza Khabar), 20 जनवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 20 जनवरी, गुरुवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Aaj ki taza khabar 20 January 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 20 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार। 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आज 'अमृत महोत्सव' से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। हरीश रावत का कहना है कि हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल करने का फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा न की वह। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूस यदि यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने अनिवार्य मास्क सहित कोविड-19 के एहतियाती उपायों को अब लागू न करने की घोषणा की है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण की जांच के लिए कोरोना टेस्ट किट से घर पर ही जांच करने के मामलों में भी गति आई है। पिछले साल के मुकाबले इसमें बहुत तेजी आई है।
पिछले 20 दिनों में घर पर ही किए गए कोरोना के दो लाख टेस्ट, 2021 में यह आंकड़ा था महज 3 हजार: सरकार

दुनियाभर के नेताओं में नरेंद्र मोदी एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ लीडर साबित हुए हैं।अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' ने एक ग्लोबल सर्वे किया है। इसमें मोदी की ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग 71% है।
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने PM मोदी, ग्लोबल सर्वे में बिडेन जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

टाइम्स नाउ नवभारत की धाकड़ EXCLUSIVE खबर ने राजस्थान सरकार को किसानों के आगे झुका दिया। एक किसान की जमीन की नीलामी  को रद्द करने पर मजबूर कर दिया।
धाकड़ EXCLUSIVE खबर का असर, राजस्थान सरकार को रद्द करना पड़ा किसानों की जमीन की नीलामी

भारतीय सेना ने  एंटी टैंक सिंगल शॉट वेपन AT4 का चयन किया है। एक प्रतिस्‍पर्धा के तहत इसका चयन किया गया है। यह दुश्‍मन के ठिकानों, बख्‍तरबंद वाहनों और चॉपर को भी नष्‍ट कर सकता है। पाकिस्‍तान और चीन से लगने वाली सीमा पर इससे भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा।
स्‍वीडिश कंपनी से AT4 सिंगल शॉट हथियार खरीदेगी सेना, एक फायर में तबाह हो जाएंगे दुश्मनों के ठिकाने

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने पूर्व भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी को गोरखपुर शहर की सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो सीएम योगी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी।
योगी के खिलाफ SP ने चला बड़ा दांव, BJP के पूर्व नेता उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को बनाया CM के खिलाफ कैंडिडेट 

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका ने कांग्रेस से ही लड़ाई कर ली और हाथ मिलाया धूर विरोधी भारतीय जनता पार्टी से और पार्टी ज्वाइन करते ही कांग्रेस पार्टी पर तीखा वार कर दिया। 
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल की बीजेपी में एंट्री, टिकट का लालच इसलिए कांग्रेस से मोहभंग?

भारत ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया है, बेहतर कंट्रोल प्रणाली सहित कई नई तकनीकों से लैस है। परीक्षण के दौरान इसने पहले से सेट सभी लक्ष्‍यों को पूरा किया।
ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण, नई तकनीकों से है लैस, नौसेना की बढ़ेगी ताकत [Video]

GDP Growth: इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च के मुताबिक, अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
अगले वित्त वर्ष में कितनी बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था? इंडिया रेटिंग्स ने जताया अनुमान

अमेरिका में 5 जी सेवाओं के शुरू होने से दुनिया भर की एयरलाइन कंपनियों में हडकंप मच गया। फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कत को देखते हुए 450 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं।
दुनिया भर की एयरलाइंस 5G से डरीं, हजारों यात्री फंसे, जानें अमेरिका में किस खतरे का डर

बेहद कठिन हालात में भी देश की सुरक्षा करते 'बर्फ़वीर' देश के दुश्मनों के सामने बेखौफ खड़े देश के जवान। देश के जवान कितने कठिन हालात से जूझते है| देखिये Times Now नवभारत की Ground Report
Exclusive: ऐतिहासिक दर्रे से जोश हाई करने वाली Report, जहां कई फीट जमी बर्फ में रक्षा की खातिर तैनात हैं जवान

गोवा में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। बीजेपी ने मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया। इस पर केजरीवाल ने उन्हें टिकट ऑफर किया।
गोवा चुनाव: मनोहर पर्रिकर के बेटे को केजरीवाल ने ऑफर किया टिकट, कहा- बीजेपी ने यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पहले ऐसी चर्चा थी कि वह आजमगढ़ में गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

अखिलेश यादव मैनपरी के करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 70 में से 59 सीटों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। अभिनेता जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल चकराता से चुनाव लड़ेंगे।
Uttarakhand BJP Candidate List: 10 वर्तमान विधायकों के टिकट पर चली कैंची, इन सीटों पर अभी भी फंसा हुआ हैं पेंच

बॉलीवुड के जाने-माने गायक शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कैलाश खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। 
बॉलीवुड सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन, कैलाश खेर ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पाकिस्तान के लाहौर में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में तीन व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पाकिस्तान के लाहौर में धमाका, अब तक तीन लोगों की मौत की खबर, 22 घायल

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान कहां से चुनाव लड़ेंगे। इसका फैसला हो गया है। 
पंजाब चुनाव: AAP के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान कहां से लड़ेंगे चुनाव, हो गया फैसला

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

Chandrashekhar azad: गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद, सीएम योगी को देंगे टक्कर

सूत्रों का कहना है कि तारोन के लापता होने की घटना की जानकारी जैसे ही सामने आई, सेना ने स्थापित तंत्र हॉट लाइन के जरिए तत्काल पीएलए से संपर्क स्थापित किया। 

अरुणाचल में भारतीय लड़के को अगवा करने का मामला, सेना ने PLA के सामने उठाया मुद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने पुष्टि की है कि अगर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 2024 में दूसरा कार्यकाल चाहते हैं तो वह उनकी चल रही साथी होंगी।एक सवाल के जवाब में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह मतदान के अधिकार पर हैरिस के काम से संतुष्ट हैं।

अगर 2024 में दोबारा मिला मौका तो कमला हैरिस ही होंगी सहयोगी: जो बाइडेन

कांग्रेस में हरक सिंह रावत की एंट्री पर सस्पेंस अभी बरकरार है। सस्पेंस इसलिए कि हरीश रावत साफतौर पर बोलने से कुछ बच रहे हैं। उनसे बार बार जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया को उनका जवाब था कि फैसला तो कांग्रेस आलाकमान को करना है।

Uttarakhand assembly elections 2022: हरक सिंह रावत के बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा, हरीश रावत

चीन की पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले से 2 अरुणाचल युवाओं को अपहरण किया। कथित तौर पर 2 युवकों को बिशिंग गांव से बंदूक की नोक पर अगवा किया गया था। उनमें से एक युवक सफलतापूर्वक पीएलए के चंगुल से भागने में सफल रहे।

चीन की पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के 2 युवाओं का बंदूक की नोक पर किया अपहरण

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनका मानना है कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में पूर्ण युद्ध नहीं चाहते हैं और अगर वह सैन्य घुसपैठ के साथ आगे बढ़ते हैं तो उन्हें कीमत चुकानी होगी। 

Ukraine Russia conflict: यूक्रेन के मुद्दे पर जो बाइडेन ने रूस को दी सीधी चेतावनी, गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' से जुड़े राष्ट्रीय पहलों की शुरुआत होने के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

‘आजादी के अमृत महोत्सव' को समर्पित पहलों की शुरुआत करेंगे PM मोदी, साल भर चलेंगे कार्यक्रम

दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के राज्यों में ठंड का कहर बना हुआ है। आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में और हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में ठंड से लेकर बहुत ठंडा रहने की संभावना है।

Weather Today, Jan 20: दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, कई जगह रहेगा घना कोहरा

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 20 January 2022: भारतीय रेलवे ने गुरुवार को 410 ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है तो कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 20: रेलवे ने आज के लिए 410 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर