Khabar, 20 मई हिंदी समाचार बुलेटिन: दिनभर की बड़ी खबरें, यहां पढ़ें

Hindi Samachar, News, 20 मई 2020 : कोरोना संक्रमण के मामले जहां लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं चक्रवात अम्‍फान के कारण पश्चिम बंगाल व ओडिशा में भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। यहां पढ़ें आज दिन भर की बड़ी खबरें-

Aaj ki taza khabar 20 may 2020 evening news bulletin in Hindi
यहां पढ़ें आज दिन भर की बड़ी सुर्खियों के बारे में 

नई दिल्‍ली : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण गहराते संकट के बीच अम्‍फान चक्रवात ने एक नई मुसीबत पैदा की है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में इससे भीषण तबाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं, देश में कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख 6 हजार से भी अधिक हो गए हैं। बुधवार को यहां रिकॉर्ड 5,611 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 140 लोगों की जान बीते 24 घंटों के दौरान गई। यहां पढ़ें आज दिन भर की बड़ी सुर्खियों के बारे में-

कोलकाता की तरफ बढ़ रहा चक्रवात अम्‍फान, पश्चिम बंगाल में 2 लोगों की मौत

चक्रवात अम्‍फान पश्चिम बंगाल में दस्‍तक दे चुका है, जिससे अब तक लोगों की जान जा चुकी है। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं, जबकि सड़कों पर तबाही का मंजर साफ नजर आ रहा है। ओडिशा के कई इलाकों में भी चक्रवात अम्‍फान के कारण बारिश व आंधी, तूफान आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर : 

लॉकडाउन के बीच सोमवार से उड़ान भरेंगे घरेलू विमान, नागरिक उड्डयन मंत्री ने कही ये बात

लॉकडाउन के बीच घरेलू उड़ान संचालन सोमवार से शुरू होगा। मार्च में कोरोनो वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए मार्च में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय विमान संचालन को सरकार द्वारा निलंबित कर दिया गया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि 25 मई 2020 (सोमवार) से घरेलू नागरिक उड्डयन संचालन की सिफारिश की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर : 

देश में कोरोना संक्रमण के 1.06 लाख केस, 3300 से ज्‍यादा लोगों की जा चुकी है जान

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 5,611 कोरोना केस और 140 मौत के मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल 106750 मामलों में 61149 सक्रिय मामले और 3303 मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, 'ये काफी संतोषजनक है कि कोरोना पॉजिटिव 42,298 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब सक्रिय मामलों की संख्या 61,149 है। यहां पढ़ें पूरी खबर : 

आगरा के बाद लखनऊ में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले, हॉटस्पॉट पर सरकार की नजर

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में कोविड-19 के केस में वृद्धि देखने को मिली है। एक समय तक इसके संक्रमण पर यूपी सरकार एक हद तक रोक लगाने में सफल होती दिखी लेकिन प्रवासी मजदूरों का आवागमन शुरू होने के साथ ही कोरोना के मामले में एक बार फिर बढ़ने लगे। सूबे के 80 में से 52 जिलों में इस महामारी का प्रकोप देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ भी इससे अछूती नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर : 

बिहार में कोविड-19 के टॉप 5 जिलों में शामिल है पटना, 6 नए केस मिले

बिहार की राजधानी पटना राज्य में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 5 जिले में शामिल है। यह बात अलग है कि पटना टॉप-5 जिलों में आखिरी पायदान पर है। राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक सात मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 की सबसे अधिक संख्या सिवान में 29 इसके बाद नालंदा में  28, मुंगेर में 20 और बेगूसराय में 9 है। यहां पढ़ें पूरी खबर : 

मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, इंदौर का हाल अब भी बेहाल

मध्यप्रदेश की औद्योगित नगरी और आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला इंदौर शहर इन दिनों अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। पिछले तीन साल में इंदौर ने देश के सबसे साफ शहर के रूप में जो छवि बनाई थी उसे तीन महीने में कोरोना ने लील लिया है। यहां के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर : 

चेन्नई सपुर किंग्स को रह-रहकर सता रही है धोनी की याद, साझा किया रोचक VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी टीम के कप्तान एमएस धोनी की रह-रहकर याद सता रही है। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से धोनी का एक और वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में, धोनी दरवाजे से बाहर आते हुए बस में बैठने जा रहे हैं। उनके साथ 'चिन्ना थाला' यानी सुरेश रैना भी हैं। इस वीडियो में प्रशंसकों को धोनी के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

शकीरा के अंदाज में उर्वशी रौतेला ने किया डांस, मूव्स देख दीवाने हुए फैंस

बॉलीवुड की हॉट एवं द‍िलकश अदाकारा उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। इस वीडियो में वह शकीरा की तरह डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक, इस वीडियो ने अपनी पहुंच बना ली है और यह फैंस को घायल करने में लगा है। यहां पढ़ें पूरी खबर : 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर