ताजा खबर, 21 फरवरी 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

देश
Updated Feb 22, 2021 | 00:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ताजा खबर, 21 फरवरी 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें रविवार, 21 फरवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

Aaj Ki Taza Khabar
ताजा और बड़ी खबरें  

नई दिल्ली: आज गुजरात में निकाय चुनाव के तहत छह बड़े शहरों में मतदान हो रहा है। अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा, भावनगर, जामनगर और राजकोट नगर निगम चुनाव को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का मिजाज तय कर सकते हैं। वहीं भारत तथा चीन ने शनिवार को एक और दौर की सैन्य वार्ता की जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें बड़ी और प्रमुख खबरें:-

यह बयान दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 16 घंटे तक चली दसवें दौर की वार्ता के बाद आया है जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो बिंदु क्षेत्र में शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई थी और रात 2 तक चली।

पैंगोंग क्षेत्र से सैन्य वापसी अन्य मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, जारी हुआ संयुक्त बयान

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है। भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है।

Gujarat Election: गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव में पड़े 42 फीसदी वोट 

चीन ने गलवान घाटी में अपने सैनिकों के हताहत होने की बात आठ महीने बाद कबूल की है। यह ऐसा कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी चीन ने कई संघर्षों में हताहतों की संख्‍या को लेकर बहुत बाद में जानकारी दी।

गलवान पर चीन का कबूलनामा: कितने भरोसेमंद हैं चीनी आंकड़े? देर से स्‍वीकारोक्ति का रहा है इतिहास

ICC World Test Championship Final qualifying scenario: भारत और इंग्लैंड की टीमों में से कौन आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाएगा? जानिए क्या कहती है गणित।

जानिए भारत-इंग्लैंड में कौन कैसे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचेगा, या होगी तीसरे देश की एंट्री?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर एक बड़ी खबर संडे को सामने आई बताया जा रहा है कि राज्य के पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल की तबीयत खराब है और वो इंदौर के डीएसएस अस्पताल में भर्ती हैं 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लिफ्ट झटका खाकर अचानक जमीन पर गिरी मचा हड़कंप

ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और तेल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की है।

'ऐतिहासिक, अव्यावहारिक', ईंधन की आसमान छूती कीमत पर सोनिया गांधी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के कासरगोड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एलडीए, यूडीएफ दोनों दलों पर जमकर वार किए और भाजपा की विजय का शंखनाद किया।

Kerala: लेफ्ट के आखिरी किले में गरजे योगी, बोले-लव जेहाद पर केरल की सरकार ने कुछ नहीं किया, हमने बनाया कानून

महाराष्‍ट्र के कई जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी के बीच नासिक में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि अमरावती जिले में एक सप्‍ताह का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।

'मास्‍क पहनें, लॉकडाउन को ना कहें', महाराष्‍ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बोले सीएम उद्धव ठाकरे​

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना के मामले बीते 10 दिनों में नवंबर के स्‍तर तक पहुंच गए हैं, जिसके बाद यहां कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका जताई जा रही है।

मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर! बीते 10 दिनों में सामने आए संक्रमण के मामलों ने बढ़ाई चिंता

उत्‍तराखंड में दो सप्‍ताह पहले ग्‍लेशियर फटने से हुई तबाही में जान गंवाने वालों की संख्‍या बढकर 68 हो गई है। इस बीच वायुसेना और नौसेना ने इस घटना के बाद बनी झील की गहराई मापी है।

उत्‍तराखंड में मृतकों का आंकड़ा 68 पहुंचा, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर IAF-Navy ने मापी झील की गहराई [Video]

बीजेपी उपाध्‍यक्ष व छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन राजनीति से प्रभावित है और इसे जारी रखने के पीछे कांग्रेस व वामपंथी पार्टियों की साजिश है।

'किसान आंदोलन के पीछे कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां', बीजेपी को भरोसा- बंगाल, असम में जीतेंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल सहित कई राज्‍यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के पदाधिकारियों से मुलाकात की है। इस बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई।

विधानसभा चुनावों पर नजर, BJP पदाधिकारियों से मिले PM नरेंद्र मोदी, कृषि कानून सहित कई मसलों पर चर्चा

पुणे में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए यहां सभी स्कूल-कॉलेज को बंद कर दिया गया है।

'कोरोना' के मामले एक बार फिर हुए बेकाबू, पुणे में लगाया गया "नाइट कर्फ्यू", स्कूल- कॉलेज भी हुए बंद​

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए सूखे को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो वहां आने वाले दिनों में सूखे जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

पाकिस्तान के लिए आई बुरी खबर, गहरा सकते हैं सूखे के हालात

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। उन्हें कोयला तस्करी मामले की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। 3 सदस्यों की टीम अभिषेक के आवास पर पहुंची है।

ममता बनर्जी के भतीजे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CBI टीम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की जिस रोटेशन नीति की कड़ी आलोचना हो रही है, दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने उसका सबसे बड़ा फायदा बताया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जिस रोटेशन नीति की हो रही कड़ी आलोचना, डेल स्टेन ने बताया उसका सबसे बड़ा फायदा

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक किसान ने कृषि कानूनों के विरोध में अपनी छह बीघा जमीन में गेंहू की खड़ी फसल ट्रैक्टर चलाकर रौंद दिया। इसका वीडियो सामने आया है।

इस किसान ने गेंहू की खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर किया नष्ट, क्या राकेश टिकैत की बात का हुआ असर?

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रिंकू शर्मा हत्याकांड में क्राइम ब्रांच का एक्शन, चार और आरोपी हुए अरेस्ट

महाराष्ट्र और केरल समेत देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को बताया है कि वो किस तरह इन मामलों पर रोक लगाएं।

फिर चिंता बढ़ाने लगा कोरोना, सिर्फ महाराष्ट्र-केरल में 74% सक्रिय मामले, केंद्र ने राज्यों को दी ये सलाह

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ऐसा बयान दिया जिससे विवाद होना तय है। शनिवार देर रात हावर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं।

झारखंड के CM हेमंत सोरेन का विवादित बयान, बोले- आदिवासी कभी ना हिंदू थे और ना हैं..

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने आईपीएल नीलामी में उमेश यादव के बेस प्राइस पर खरीदे जाने को लेकर नाराजगी का इजहार किया है।

उमेश यादव के बेस प्राइस पर बिकने से खफा आशीष नेहरा, बोले- भारतीय तेज गेंदबाजों को सिर्फ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। करीना कपूर ने आज एक बेटे को जन्म दिया है।

करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार बने पेरेंट्स, तैमूर ने किया छोटे भाई का स्वागत

भारतीय टीम में सिलेक्शन होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि वह कैसे महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

भारतीय टीम में सिलेक्शन होने पर कुछ ऐसा महसूस कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव

गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के विभिन्न वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।

परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, बेटे जय शाह भी दिखे साथ

भारत और चीन ने शनिवार को एक और दौर की सैन्य वार्ता की जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रहा।

16 घंटे तक चली भारत और चीन के बीच 10वें दौर की सैन्य वार्ता, इन क्षेत्रों से सैन्य वापसी पर हुई चर्चा

पिछले साल गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच हुए खूनी संघर्ष की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक आर्मी ऑफिसर चीनी सैनिक की आंख में आंख डालकर जवाब दे रहे हैं।

मिलिए उस युवा आर्मी ऑफिसर से, जिसने गलवान में चीनी सेना को आंख में आंख डालकर दिया था जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला एक वीडियो को लेकर मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। उन्होंने पेट्रोल की कीमतों को लेकर एक पेट्रोल पंप से वीडियो बनाया था।

कॉमेडियन श्याम रंगीला के इस वीडियो से मच गया है बवाल, पेट्रोल पंप पर किया गया था शूट

उत्तर प्रदेश के कासगंज की पुलिस ने उस आरोपी को एनकाउंटर में खत्म कर दिया है, जिसने हाल ही में पुलिस टीम पर हमला किया था। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया था।

कासगंज कांड: मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, हाल ही में गई थी कॉन्‍सटेबल की जान

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव  से बीच शनिवार को एक शादी समारोह के दौरान मुलाकात हुई। यह मुलाकात काफी लंबी चली।

शादी समारोह के दौरान ओवैसी और शिवपाल के बीच हुई लंबी मुलाकात, गठबंधन को लेकर अटकलें तेज

गुजरात के 6 बड़े शहरों में स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं और उसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह मतदान के लिए अहमदाबाद जा सकते हैं।

Gujarat Civic Polls: 6 नगर निगमों के लिए डाले जाएंगे मत, BJP के लिए क्यों है खास

चीन के साथ 10वें दौर की सैन्‍य वार्ता में भारत का जोर उन सभी इलाकों से सैन्‍य वापसी पर रहा, जो पूर्वी लद्दाख में विवाद के प्रमुख बिंदु रहे हैं। इनमें हॉट स्प्रिंग्स, देपसांग का इलाका भी शामिल है।

भारत-चीन के बीच 10वें दौर की सैन्‍य वार्ता, हॉट स्प्रिंग्स, देपसांग से भी सैन्‍य वापसी पर भारत का जोर

वेलेंटाइन डे पर बिना हेलमेट के पत्नी संग बाइक की सवारी करना विवेक ओबेरॉय को भारी पड़ गया। चालान कटने के बाद अभिनेता दिलचस्प और शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया'- बिन हेलमेट बाइक की सवारी पर कटा चालान तो यूं शायराना हुए विवेक ओबेरॉय

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर