आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 21 अक्टूबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर ( Taza Khabar), 21 अक्टूबर 2021 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 अक्टूबर गुरुवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Aaj ki taza khabar 21 October 2021 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 21 अक्टूबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार। 

नई दिल्ली : देश में कोविड वैक्‍सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार हो गया है। भारत को इस उपलब्धि पर पूरी दुनिया से बधाइयां मिली हैं। मुंबई क्रूज ड्रग्‍स केस में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्‍या पांडे का बयान NCB ने दर्ज किया है। संयुक्‍त किसान मोर्चा ने लखीमपुरी खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर जाकर संवेदना प्रकट करने के लिए योगेंद्र यादव को नौ सदस्यीय कमेटी और संयुक्त किसान मोर्चा की गतिविधियों से 1 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं।  

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर संवेदना प्रकट करने के लिए जाने के कारण कार्रवाई हुई। इसकी मांग पंजाब के किसान संगठनों के द्वारा की गई थी। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को 1 महीने के लिए किया सस्पेंड, जानिए वजह

ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि पर केंद्र सरकार का बचाव करते हुए, उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को कहा कि देश में 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- देश में 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं है

तमाम पूर्व दिग्गज आईसीसी टी20 विश्व कप के चैंपियन को लेकर अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में ताजा नाम पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक का है, जिन्होंने अपनी पसंद को बताया है।

इंजमाम उल हक की भविष्यवाणी, बताया कौन है टी20 विश्व कप खिताब का प्रबल दावेदार

देश ने कोरोना से जंग में एक कीर्तिमान हासिल कर लिया है। टीकाकरण में भारत ने 100 करोड़ का महाशतक लगा लिया है। देश-विदेश से भारत की तारीफ की जा रही है, पर आज विपक्ष के मुंह पर ताला क्यों हैं? देख‍िये Times Now नवभारत का शो Rashtravad

Rashtravad : कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में देश ने रचा इतिहास...100 करोड़ वैक्सीनेशन पर विपक्ष को क्यों टेंशन?

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद समीर वानखेड़े ने इसका जवाब दिया।

नवाब मलिक के आरोपों पर NCB जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा- वह गलत बयान दे रहे हैं, कानूनी कार्रवाई करूंगा

आज मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की। इसकी जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। इसमें तीन फीसदी बढ़ोतरी की गई है।

7th Pay Commission: सरकार ने DA में की वृद्धि, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

अभिनेत्री अनन्या पांडे, उनके पिता चंकी पांडे एनसीबी कार्यालय पहुंचे। अनन्या को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया। एक्ट्रेस अनन्या पांडे से इस समय NCB दफ्तर में पूछताछ हो रही है।

अभिनेत्री अनन्या पांडे, पिता चंकी पांडे से साथ NCB ऑफिस पहुंचीं, ड्रग्स पार्टी मामले में हो रही है पूछताछ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड में बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टनिंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे।

Uttarakhand Rain : उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का गृह मंत्री ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियों के साथ बैठक

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि NCB के अधिकारियों ने आज फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर का दौरा किया। हालांकि अभिनेत्री के घर पर अचानक हुई कार्रवाई के कारण के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Drugs Case: NCB ने अनन्या पांडे को थमाया समन, शाहरुख के घर 'मन्नत' का भी किया दौरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी घड़ी बेचे जाने को लेकर निशाने पर आ गए हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि विदेश यात्रा के दौरान उपहार स्वरूप मिली बेशकीमती घड़ी को उन्होंने बेच दिया है। 

Imran Khan : इमरान खान ने बेच दी गिफ्ट में मिली बेशकीमती घड़ी,  खाड़ी देश के प्रिंस से मिला था उपहार 

देश में कोरोना टीके का 100 करोड़ डोज लगाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कहा कि यह उपलब्धि भारत की है, भारत के प्रत्येक नागरिक की है।

'भारत ने आज इतिहास रचा है', कोरोना का 100 करोड़ डोज का आंकड़ा छूने पर PM मोदी बोले

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने गुरुवार को कहा कि जीवन बचाने वाली इन वैक्सीन को बनाने एवं इसे उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता एवं प्रयासों के संदर्भ में भारत के प्रगति को जरूर देखा जाना चाहिए।

WHO praises India : कोरोना पर कीर्तिमान, इतिहास रचने पर डब्ल्यूएचओ ने भारत को सराहा  

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्‍टर शाहरुख खान बेटे से मिलने ऑर्थर रोड जेल पहुंचे। ड्रग पार्टी केस में उनका बेटा आर्यन खान 14 दिन से जेल बंद है। शाहरुख खान, गुरूवार सुबह बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर रोड पहुंचे।

बेटे से मिलने ऑर्थर रोड जेल पहुंचे शाहरुख खान, ड्रग पार्टी केस में 14 दिन से जेल में बंद है आर्यन खान

कोरोना महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत ने आज अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत भारत अपने यहां 100 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगा चुका है। 

One Billion Corona Doses : 100 करोड़ डोज का आंकड़ा भारत ने किया पार, कोरोना से जंग में बनाया कीर्तिमान

मेरठ के कबाड़ माफिया  नईम उर्फ हाजी गल्ला के खिलाफ उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस लगातार सख्त एक्शन ले रही है। पुलिस ने नईम की दो अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। 

Meerut: योगी सरकार ने जब्त की कबाड़ माफिया हाजी गल्ला की 9 करोड़ की संपत्ति, बाइक मिस्त्री से बना था अरबपति

क्रूज ड्रग केस में आर्थर रोड जेल में बंद अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को विशेष अदालत से राहत नहीं मिली है। बुधवार को एनडीपीएस कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज हो जाने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) का दरवाजा खटखटाया है। 

Aryan Khan Case : आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई कर सकता है बॉम्बे HC, विशेष कोर्ट से नहीं मिली राहत

विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी। इस गाइडलाइंस के मुताबिक, भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

ब्रिटेन में कोरोना से मचा कोहराम, भारत ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

सफाई कर्मचारी अरुण वाल्मीकि (Arun Valmiki) की पुलिस हिरासत में मौत की घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने बुधवार को आगरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

Agra पहुंची प्रियंका ने की अरुण वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात, पुलिस हिरासत में हुई थी अरुण की मौत

भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा गुरुवार को 100 करोड़ के पार होने वाला है। इस आंकड़े के साथ ही कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में भारत कीर्तमान बनाएगा।

100 करोड़ डोज का कीर्तिमान रचने पर कुछ इस तरह जश्न मनाएगा भारत, ट्रेन-प्लेन से होगी घोषणा

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर देशभर में टीकाकरण अभियान जोरशोर से जारी है। देशभर में कोविड-19 वैक्‍सीनेशन का आंकड़ा 99.12 करोड़ को पार कर चुका है।

इतिहास रचने की कगार पर भारत, आज पूरा होगा 100 करोड़ का आंकड़ा, कई तरीकों से जश्न मनाएगी सरकार

 सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई।

आज का इतिहास, 21 अक्‍टूबर: सुभाषचंद्र बोस ने बनाई थी वैकल्पिक सरकार, तिब्‍बत में दाखिल हुई थी PLA

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर