ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 22 फरवरी, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), 22 फरवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 फरवरी (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Aaj ki taza khabar 22 February 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 22 फरवरी की बड़ी खबरें। 

taza Khabar : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ेगा। कर्नाटक के शिवमोगा में हर्ष मर्डर केस में PFI लिंक के आरोप लगे हैं। शिवमोगा के CDC मेंबर यशपाल सुवर्णा ने कहा कि हिंसा में कुछ आसामाजिक तत्वों का हाथ था। आरोपी नदीम की गिरफ्तारी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि हम पर हमला हुआ तो पूरी दुनिया खतरे में होगी। रूस से सारे संबंध खत्म करने पर विचार करेंगे। युद्ध होने की संभावना कम है। कर्नाटक हाई कोर्ट में हिजाब विवाद पर 8वें दिन भी सुनवाई जारी रही। चीफ जस्टिस ने कहा कि एक हफ्ते में दलीलें पूरी करें, एक हफ्ते में सुनवाई खत्म करें। यूपी में चौथे चरण के वोटिंग बुधवार को होगी। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत नौ जिलों की 59 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर सोमवार की शाम समाप्त हो गया। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आगामी 23 फरवरी को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की कुल 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

UP Election 4th Phase Voting:चौथे चरण के लिए वोटिंग आज, सपा और बीजेपी के साथ कांग्रेस के लिए भी अहम ये फेज

यूपी में चौथे चरण के लिए आज वोटिंग है। इसके तहत 9 जिलों की 59 सीटों पर  624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश के तराई, अवध और बुंदेलखंड बेल्ट में वोटिंग होगी। पिछली बार 59 सीटों पर भाजपा का दबदबा था। 

UP Election:चौथे चरण की ये टॉप-6 हॉट सीट, पूर्व ईडी अधिकारी से लेकर, कानून मंत्री तक की साख दांव पर

भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार से शुरू होने जा रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा है। टीम का धुरंधर खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो गया है।

IND vs SL T20 Series: टीम इंडिया को करारा झटका, सीरीज से पहले धुरंधर खिलाड़ी हुआ बाहर

रूस की संसद ने व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर बल प्रयोग करने की अनुमति दे दी है, जिससे यूक्रेन पर व्यापक हमले की आशंका बढ़ गई है। रूस ने यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्का क्षेत्रों को स्वतंत्र के रूप में मान्यता दे दी है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

यूक्रेन पर हमले की आशंका बढ़ी, रूस की संसद ने पुतिन को देश से बाहर बल प्रयोग की अनुमति दी

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में प्रचार पर लगाए गए कोविड प्रतिबंधों को और कम कर दिया है। आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को बैठक और रैलियां आयोजित करने की अनुमति दी है। अब रोड शो की भी अनुमति दी गई है।

विधानसभा चुनाव प्रचार: चुनाव आयोग ने प्रतिबंधों में दी ढील, प्रशासन की अनुमति से कर सकेंगे रोड शो

उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव अब धीरे-धीरे पूर्वांचल की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भाजपा और सपा गठबंधन के नेताओं की परीक्षा होनी है। सपा और भाजपा से जुड़े कई ऐसा नेता हैं, जो अपनी जातियों के नाम पर सत्ता पाने का दम भर रहे है। इसमें से कई चुनावी मैदान में भी है।

UP assembly elections:चुनाव अब धीरे-धीरे पूर्वांचल की ओर बढ़ रहा है, गठबंधन के सूरमाओं की होगी "परीक्षा"

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की चैम्पियन बनी भारतीय क्रिकेट टीम की टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 से खिलाड़ियों के संक्रमित होने से पहले वेस्टइंडीज पहुंचने के साथ ही मुश्किल चुनौतियां शुरू हो गयी थी। कैरेबियाई दौरे पर पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम के सात खिलाड़ियों को कोविड-19 रोधी टीकाकरण नहीं कराने के कारण वापस लौटने के लिए कहा गया था।

बड़ा खुलासा: भारतीय अंडर-19 क्रिकेटर्स को घेर लिया था, कह दिया था- 'घर लौट जाओ', जानिए वजह

बिहार के बेगूसराय में यूको बैंक में एक लड़की को लेन-देन के लिए बुर्का हटाने को कहा गया। लड़की ने इसका विरोध किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बैंक मैनेजर ने बताया है कि आखिर लड़की को हिजाब हटाने को क्यों कहा गया।

Bihar: बेगूसराय में बैंक में लड़की हिजाब हटाने को कहा, वीडियो हुआ वायरल, बैंक मैनेजर ने बताया कारण

भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 11 साल के एक उभरते हुए क्रिकेटर की मदद के लिए आगे आए हैं और उसके उपचार के लिए 31 लाख रुपये दान में दिए हैं। इस बच्चे का बोन मैरो ट्रांस्प्लांट (बीएमटी) होना है जो खून से जुड़ी एक विकार है। 

इस क्रिकेटर के इलाज के लिए भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 31 लाख रुपये दिए

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ब्रिटेन ने पांच रूसी बैंकों और तीन धनी व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी यूके की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है और ब्रिटेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूस-यूक्रेन तनाव: ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने 5 रूसी बैंकों और 3 व्यवसायियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से टाइम्स नाउ नवभारत ने खास बातचीत की है। इस इंटरव्यू में शमी ने टीम इंडिया की कप्तानी और भारतीय क्रिकेट पर खुलकर बातचीत की है। इसके अलावा उन्होंने राजनीति, सामाजिक काम और भारतीय सेना से लेकर हिजाब को लेकर उठे ताजा विवाद पर भी अपनी राय रखी है।

EXCLUSIVE: मोहम्मद शमी का धमाकेदार इंटरव्यू, क्रिकेट, राजनीति के अलावा हिजाब विवाद पर भी बोले

बलिया में पूर्व मंत्री व सपा उम्‍मीदवार नारद राय अपने ही घर पर भाजपा का झंडा देख रोते दिखे और बाद में बेहोश भी हो गए, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

अपने ही घर पर भाजपा का झंडा देख रोए और रोए और बेहोश हो गए सपा प्रत्याशी नारद राय

भारत अफगानिस्तान के लोगों को बिना शर्त समर्थन की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है, जो गंभीर भोजन और दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। भारत ने आज 50 ट्रकों में लदे 2500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली किश्त अफगानिस्तान भेजी है। पहला काफिला जलालाबाद (अफगानिस्तान) में विश्व खाद्य कार्यक्रम को खेप सौंपेगा।

अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की जनता का गिफ्ट, भेजा 50 ट्रक गेहूं

10 फरवरी को शुरू हुआ उत्तर प्रदेश का चुनावी दंगल अब ऐसे पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां पर कई सारे फैक्टर की अग्निपरीक्षा होने वाली है। चौथे चरण के 9 जिलों की 59 सीटों पर लखीमपुर खीरी हिंसा, गन्ना भुगतान, प्रियंका गांधी फैक्टर से लेकर कानून-व्यवस्था का मुद्दा हावी रहने वाला है।

UP Election: चौथे चरण में टेनी, किसान से लेकर प्रियंका गांधी फैक्टर का टेस्ट, जानें कौन पड़ेगा भारी

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा तेज होने वाली है। ऐसे में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर विचार किया जा सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे नीतीश कुमार? एनसीपी नेता ने दिया ऑफर

बहराइच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन लोगों पर यूपी में एक नहीं बल्कि कई-कई बम धमाकों का आरोप था, ये (समाजवादी पार्टी) लोग उन आतंकवादियों को जेल से रिहा करने का पक्का निर्णय करके बैठै थे। ये आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलाना चाहते थे। समाजवादी सरकार, आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने तक से खिलाफ थी।

उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन पहुंचा है, योगी जी ने 5 लाख युवाओं को नौकरी दी: मोदी

लालू यादव को चारा घोटाले में सजा होने के बाद उनके पक्ष में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य कुछ ज्यादा ही गुस्से में नजर आ रही हैं और उन्होंने सजा के एलान के बाद से ही ट्वीट कर मोर्चा खोल रखा है।

लालू यादव को सजा के एलान के बाद से भड़की बेटी रोहिणी आचार्य, वीर सावरकर से लेकर तमाम लोगों को लिया निशाने पर 

बिहार में शराबबंदी लागू है। लेकिन सहरसा जिले के सदर एसएचओ जयशंकर प्रसाद का शराब के नशे में महिलाओं के साथ मस्ती करते नजर आए। यह वीडियो उस दिन सामने आया जिस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर में समाज सुधार अभियान चला रहे थे।

शराब के नशे में महिलाओं के साथ मस्ती कर रहे थे बिहार के सहरसा सदर के SHO, वायरल हुआ VIDEO

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में आज सुनवाई का 8वां दिन था। सुनवाई पूर्ण पीठ कर रही है, जिसमें मुख्य न्यायाधीश रितुराज अवस्थी, न्यायमूर्ति जे एम खाजी और न्यायामूर्ति कृष्ण एम दीक्षित शामिल हैं।

हिजाब विवाद पर कर्नाटक HC में 8वें दिन हुई सुनवाई, AG ने कहा- बिना हिजाब के इस्लाम जिंदा रह सकता है

देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में हिजाब पर विवाद जारी है वहीं इसके अब गुजरात पहुंचने की खबर है बताया जा रहा है कि राज्य के प्रमुख शहर सूरत के एक स्कूल में हिजाब पहनकर एग्जाम देने आईं छात्राओं को विरोध का सामना करना पड़ा है।

हिजाब विवाद पहुंचा गुजरात, हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची मुस्लिम छात्राओं का विरोध

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कर्नाटक: मृतक हर्ष के परिवार ने बताया आखिर क्यों उनके बेटे की हत्या की गई

WhatsApp में एक पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। इसके जरिए लोग ना केवल मैसेज में बात करना पसंद करते हैं। बल्कि, ज्यादातर लोग इसके जरिए आजकल वॉयस कॉलिंग भी पसंद करते हैं। वैसे ये ऐप और कई भी कई फीचर्स के साथ आता है। लेकिन, इसमें इन-बिल्ट वॉयस कॉल्स रिकॉर्ड करने का ऑप्शन नहीं मिलता।

अपने Android फोन में ऐसे रिकॉर्ड करें WhatsApp वॉयस कॉल्स, जानें तरीका

बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर आरोपों में साबरमती जेल में बंद हैं, उसके दो बेटे उमर और अली फरार चल रहे हैं, पुलिस ने अली पर जहां अब इनाम घोषित किया है वहीं, उमर पर पहले ही इनाम घोषित किया जा चुका है।

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद पर 25 हजार का इनाम घोषित, चल रहा है फरार, मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी

साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन की सेना में करीब 31,000 महिला सैनिक हैं। साल 2018 के बाद इन्हें स्नाइपर्स की भूमिका दी जाने लगी। यूक्रेन की महिला सैनिक देश की सुरक्षा के लिए मर-मिटने के लिए तैयार हैं।

जज्बे से जंग जीतने के लिए तैयार हैं यूक्रेन की खूबसूरत महिला सैनिक, मोर्चे पर जाने के लिए हैं तैयार  

रूस-यूक्रेन के बीच यूद्ध जैसे हालात को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत वार्ता के जरिए समाधान चाहता है और शांति स्थापित करना चाहता है।

रूस-यूक्रेन विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया भारत का रूख, कहा- ऐसे निकलेगा समाधान

मणिपुर में दो चरणों 28 फरवरी और 5 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना में साफ हो जाएगा कि 2022 में क्या जनता एक बार फिर बीजेपी में भरोसा जताएगी या किसी दूसरे विकल्प पर मुहर लगाएगी। इन सबके बीच पीएम मोदी ने इंफाल में रैली को संबोधित किया।

Manipur Assembly Elections 2022: मणिपुर में एक बार फिर बनाने जा रहे हैं सरकार- पीएम मोदी

सरकार ने पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पंजाब पॉलिटिक्स टीवी से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक करने के आदेश दिए हैं।

पंजाब पॉलिटिक्स टीवी पर सरकार का एक्शन, SFJ से कनेक्शन पर ऐप्स, सोशल मीडिया अकाउंट्स हुए ब्लॉक

सोमवार आधी रात को व्लादिमीर पुतिन ने बिना युद्ध लड़े यूक्रेन के दो टुकड़े कर दिए। डोनबास प्रांत के डोनेट्स्क एवं लुहांस्क इलाके को उन्होंने स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी।

Ukraine Crisis : यूक्रेन पर पुतिन ने चल दिया है 'मास्टरस्ट्रोक', गेंद अब अमेरिका के पाले में 

वरुण गांधी, वैसे ती पीलीभीत से बीजेपी के सांसद हैं। लेकिन वो अपनी ही सरकार पर हमलावर रहते हैं। किसान आंदोलन के दौरान जब लखीमपुर खीरी में हिंसा हुई तो उन्होंने अपनी ही सरकार की घेरेबंदी की।

बेरोजगारी पर वरुण गांधी का सरकार से सवाल ! क्या विपक्ष की बोल रहे हैं भाषा

बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद शिमोगा में तनाव बरकरार है। इलाके में शांति कायम रखने के लिए धारा 144 लागू है। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और हिरासत में लेकर 12 लोगों से पूछताछ कर रही है। 

Shimoga murder case: हर्ष की हत्या किसकी साजिश? शिमोगा में तनाव बरकरार, अब तक 3 गिरफ्तार

उत्तराखंड के चंपावत में हृदय विदारक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग शादी समारोह में शिरकत करने के बाद अपने गांव जा रहे थे।

उत्तराखंड के चंपावत में बड़ा हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 14 बारातियों की मौत

वैवाहिक बलात्कार, क्या ऐसा भी होता है। क्या पति और पत्नी के बीच जोर जबरदस्ती से बनाए गए शारीरिक रिश्ते को बलात्कार की श्रेणी में माना जाना चाहिए। यहीं दिल्ली हाईकोर्ट के सामने याचिका का मूल बिंदू है।

Marital Rape Issue: वैवाहिक बलात्कार पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अब फैसले पर टिकी नजर

यूक्रेन के ताजा हालात पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलित्सा ने यूएनएससी की बैठक में कहा कि उनका देश शांति चाहता है। हम समस्या के कूटनीतिक एवं राजनीतिक सुलह के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Russia Ukraine Crisis Live News Update: यूक्रेन से 3 विमानों से निकाले जाएंगे भारतीय, ड्रीमलाइनर रवाना

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन में शांति बहाली जरूरी है। सीमा पर तनाव चिंता का विषय है। यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की शांति और सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। 

Ukraine Russia Conflict: यूएनएससी में भारत का बड़ा बयान, रचनात्मक कूटनीति से विवाद सुलझाने की जरूरत

रूस और यूक्रेन लड़ाई के मुहाने पर खड़े हैं। रूस ने हाल ही में कहा था कि वो लड़ाई का इरादा नहीं रखता। लेकिन पश्चिमी देशों का मानना है कि पुतिन की कथनी और करनी में अंतर है। 

यूक्रेन के विद्रोही इलाकों को रूस ने दी मान्यता, दुनिया के मुल्कों की तीखी प्रतिक्रिया

पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों दोनेत्स्क एवं लुहांस्क को रूस द्वारा स्वतंत्र देश की मान्यता दिए जाने के बाद अमेरिका ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए।

Ukraine Crisis : पूर्वी यूक्रेन पर पुतिन के दांव पर बाइडेन का पलटवार, एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर किए हस्ताक्षर

यूक्रेन के साथ जारी संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है। पुतिन ने यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं के साथ मित्रता और सहायता समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

रूस ने यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों को स्वतंत्रता की मान्यता दी, व्लादिमीर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

यूक्रेन के साथ जारी संकट के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक यूक्रेन का निर्माण रूस ने किया। यूक्रेन का इतिहास रूस से जुड़ा है। डोनवास में हालात बेहद खराब हैं। अतीत की घटना को नहीं बदला जा सकता।

यूक्रेन को बाहर से कंट्रोल किया जा रहा, रूस के लिए खतरा नहीं बनने देंगे: व्लादिमीर पुतिन

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 21 February 2022: देश में रोजाना लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

IRCTC Trains Cancelled List, 22 Feb: आज 326 ट्रेनों को किया गया है कैंसिल, 29 को किया डायवर्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर