आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 25 फरवरी, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 25 फरवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 फरवरी (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Aaj ki taza khabar 25 February 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 25 फरवरी की बड़ी खबरें। 

Aaj ki taza khabar : रूस-यूक्रेन युद्ध के दूसरे दिन भी जानमाल की व्‍यापक तबाही हुई है। भारत यूक्रेन में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है, जिनकी सुरक्षित निकासी के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। अमेरिका और नाटो की ओर से रूस को लगातार चेतावनी दी जा रही है तो बैठकों का दौर भी जारी है। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाने हैं, जिसके लिए प्रचार का दौर आज थम गया है। देश और दुनिया के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। बचे हुए तीन चरणों के लिए राजनीतिक दलों ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान बुलडोजर की भी खूब चर्चा हो रही है, खासकर बीजेपी ने तो इसे मुद्दा बनाया हुआ है। 

UP Election: जब CM योगी ने कहा- वहाँ देखो बुलडोज़र भी खड़े हैं मेरी सभा में, देखें वीडियो

कर्नाटक में स्कूलों में हिजाब को पहनने को लेकर कुछ दिन पहले काफी बवाल मचा था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट द्वारा अंतिम आदेश जारी किए जाने तक छात्रों को धार्मिक प्रतीक वाले कपड़े पहनने से रोक दिया गया था।

अब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी लगाई स्कूलों में धार्मिक ड्रेस पहनने पर रोक, जारी किया आदेश

दुनिया के अधिकांश देशों ने रूस से अपने सैन्य हमले को रोकने के लिए आग्रह किया है अब तालिबान ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दोनों पक्षों को हिंसा से बचने और बातचीत के माध्यम से संकट को हल करने के लिए कहा।

Taliban ने रूस और यूक्रेन से की शांति व संयम बरतने की अपील, कहा- बातचीत से सुलझाएं मसला

अमेठी चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी के निशाने पर पूर्व सांसद राहुल गांधी रहे। उन्‍होंने कहा, अमेठी अगर घर है तो दक्षिण भारत जाकर इसका अपमान क्यों किया? इस दौरान उन्‍होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी चुटकी ली।

'...तो अमेठी का अपमान क्‍यों किया?' राहुल गांधी पर बरसीं स्‍मृति ईरानी, अखिलेश यादव पर भी ली चुटकी

रूस और  यूक्रेन के बीच दूसरी दिन की लड़ाई निर्णायक दौर में आ गई है। खबरें है कि रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में पहुंच गई है। इस बीच रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन की सेना सरेंडर कर देती है तो बातचीत की जा सकती है। 

यूक्रेन में 15 एक्टिव न्यूक्लियर रिएक्टर, युद्ध से बढ़ा खतरा, चेर्नोबिल में 35 साल पहले हो चुका है बड़ा हादसा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यूपी चुनाव के लिए अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, 'पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि भारत के प्रधानमंत्री आकर वोट लेने के लिए कुछ भी बोल जाएंगे। 

राहुल गांधी बोले- भारत के अरबपति रोजगार नहीं देते, छोटे व्यापारी और किसान देते हैं रोजगार

यूक्रेन पर रूस ने सैन्य अभियान का ऐलान कर दिया है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमले का मकसद यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति साफ है कि जो कोई भी मुल्क रूस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

यूक्रेन की सेना सरेंडर करे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं- रूस के विदेश मंत्री

भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए दो विशेष विमान रोमानिया जाएंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रोमानिया के विदेश मंत्री बोगदान ऑरेस्कु के साथ बातचीत की और यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में उनके समर्थन की सराहना की।

भारतीयों को यूक्रेन से लाने के लिए दो विशेष विमान जाएंगे रोमानिया, युद्द की वजह से फंसे

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 बदले प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें 10 टीम को पांच - पांच टीम के दो ग्रुप में बांटा गया है लेकिन इसके बावजूद प्रत्येक टीम पहले की तरह 14 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को टीम के ग्रुप का खुलासा किया।

IPL के फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव, पहली बार इस तरह खेले जाएंगे मैच

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिराथु एक हॉट सीट बनी हुई है, जहां से प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव मैदान में हैं। यहां से अपना दल (के) की प्रत्‍या पल्लवी पटेल भी चुनाव मैदान में हैं, जो सपा गठबंधन की प्रत्‍याशी हैं। वह खुद को यहां की बहू बताकर लोगों से वोट की अपील कर रही हैं।

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनावी क्षेत्र सिराथु में कैसा है जनता का मूड?

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उसने जनवरी में किस तरह पूरे प्रदेश में क्राइम पर कंट्रोल किया। ट्वीट करते हुए लिखा-भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा!

भाई हो या गॉडफादर, भौकाल और भय सिर्फ कानून का चलेगा!, यूपी पुलिस ने Video जारी कर किया सतर्क

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश की रक्षा के लिए अमेरिकी सहित पश्चिमी देशों के सामने मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन मदद के लिए कोई देश सामने नहीं आ रहा है।

'पश्चिमी देश वही लड़ते हैं जहां जीतना आसान हो', विशेषज्ञ मान रहे यूक्रेन को मिला 'धोखा'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हाइप्रोफाइल सीट बनी कुंडा में इस बार रघुराज प्रताप उर्फ राजा भइया के रसूख का इलेक्शन होना है। राजा भइया यहां पर 1993 से लगातार विधायक हैं।

UP Assembly elections 2022: 'कुंडा' मतलब राजा भैया, डर, प्रेम या कुछ और, क्या है हकीकत

यूक्रेन पर रूस के हमले से जन-धन का नुकसान तो पहुंच ही रहा है, मानवीय संकट भी उभरने लगा है। आम नागरिक अपने परिवार के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। 

Russia-Ukraine war: नन्ही बेटी को विदा करते समय बिलखने लगा पिता, यूक्रेन से आ रहीं दर्द भरी तस्वीरें 

एनसीपी नेता नवाब मलिक तीन मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं और महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। महाविकास अघाड़ी के नेता हर एक दिन केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 

देश में इस समय अलग तरह की राजनीति हो रही है, शिवसेना ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस के हमले में पहले दिन 137 लोगों कीमौत हुई है। जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि रूस के साथ लड़ाई में उनके देश को 'मझधार' में छोड़ दिया गया है। 

यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ दुनिया भर में फूटा लोगों का गुस्सा, पुतिन के होम टाउन में भी प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हमलावर है, यूक्रेन के लोगों को उन्होंने अकल्पनीय दर्द दिया है। रूस की इस हिमाकत की सजा कड़े से कड़े प्रतिबंध हैं लेकिन वो यूक्रेन में अमेरिकी फौज नहीं भेजेंगे। 

यदि यूक्रेन को नाटो में शामिल हुआ तो क्या रूस के साथ लड़ाई लड़ेगा अमेरिका ?

नोएडा के सेक्टर 137 एवं 93 में शाम सात बजे के करीब लोगों के बीच उस समय अफरातफरी मच गई जब वाट्सएप ग्रुप पर गैस रिसाव के बारे में लोग संदेशों का आदान-प्रदान करने लगे।

Noida: नोएडा में संदिग्ध गैस रिसाव से लोगों में मची अफरातफरी, DM ने आईजीएल से रिपोर्ट मांगी

यूक्रेन का चेरनोबिल पावर प्लांट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह रूसी फौज के कंट्रोल को लेकर है। रायटर्स के मुताबिक यूक्रेन ने इस संबंध में जानकारी दी है कि चेरनोबिल प्लांट इस रूसी फौज के कब्जे में है। 

Chernobyl power plant News: चेरनोबिल पावर प्लांट पर रूसी फौज का कब्जा, यूक्रेन ने दी जानकारी

रूस और यूक्रेन ( (Russia-Ukraine Crisis)) में जंग जारी है लेकिन इन सबके बीच चीन ने अपना अलग पैंतरा अपनाया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान के एयरस्पेस में दाखिल हो गए। 

Ukraine पर रूस के हमले के बीच चीन के 9 फाइटर प्लेन ताइवान में घुसे

अमेरिका ने रूस द्वारा की गई कार्रवाई की तीखी आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा,  'हम रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। 

Russia-Ukraine Conflict पर बोले जो बाइडेन- हमारी सेनाएं यूक्रेन नहीं जाएंगी, रूस पर लगाएंगे कड़े प्रतिबंध

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 25 February 2022: कई वजहों से भारत में हर दिन कोई न कोई रूट पर ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। भारत रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। देश में हर दिन लोखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं।

IRCTC Trains Cancelled List, 25 Feb: आज भी कई ट्रेनें कैंसिल हैं, यहां देखें लिस्‍ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर