ताजा खबर, 30 मई, 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर, बड़ी खबरें और ताजा समाचार: देश और दुनिया की उन प्रमुख खबरों पर डालते हैं एक नजर, जिनका आम जनता से सीधा सरोकार है। यहां पढ़ें शनिवार, 30 मई की प्रमुख खबरें।

Aaj ki taza khabar 30 May 2020, latest news in Hindi India
ताजा खबर 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में शुक्रवार को इस खतरनाक वायरस के रिकॉर्ड संख्या में लगभग 7,500 नए मामले सामने आए। इसी के साथ  इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1.68 लाख तक पहुंच गई है। वहीं,  मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े को पार कर गया है। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो  रही है और अब तक 81 हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। देश में 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है, लेकिन 31 मई तक के लिए लागू इसके चौथे चरण में कई तरह की ढील दी गई हैं। देश में कोरोना वायरस  यहां पढ़ें शुक्रवार की सभी बड़ी और प्रमुख खबरें:-

भारत और चीन के बीच लद्दाख की एलएसी पर स्थित तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन के आक्रामक रूख का जवाब भारत की तरफ से भी आक्रामकता के साथ दिया जा रहा है। चीन के आक्रामक रवैये का सामना करने के लिए भारतीय सेना ने भी पूर्वी लद्दाख में अपने सैनिकों, वाहनों और तोपों की संख्या बढ़ा दी है और अब नौसेना की एक टीम भी लद्दाख पहुंच गई है।
पढ़ें पूरी खबर: Ladakh face off: आर्मी के बाद अब नौसेना की टीम भी पहुंची लद्दाख, आमने-सामने है भारत-चीन के सैनिक


केंन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को देश के कटेंटमेंट जोन में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। इस बार सरकार ने लॉकडाउन को अनलॉक 1 नाम दिया है। जिनसें कई सेवाओं जैसे धार्मिक स्थल, होटलों और शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति होगी। 
पढ़ें पूरी खबर: Unlock 1: अब आपका घर से ऑफिस आना- जाना हुआ आसान, आवाजाही के लिए पास जरूरी नहीं!

गृहमंत्रालय ने साफ कर दिया है कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और मेट्रो के बारे में फैसला नहीं लिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर: Unlock 1 Guidelines: जनाब अब लॉकडाउन नहीं बल्कि अनलॉक, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद​

गृहमंत्रालय की तरफ से अनलॉक 1 के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इसमें चरणबद्ध तरीके से फैसला लिया जाएगा। दूसरे चरण में स्कूलों के बारे में फैसला किया जाएगा

पढ़ें पूरी खबर: Unlock 1 guidelines for Schools: स्कूल, कॉलेज और दूसरे संस्थाओं को खोलने का जुलाई में लिया जाएगा फैसला​

सरकार ने लॉकडाउन 5.0 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इस बार इेस अनलॉक 1 नाम दिया गया है जिसमें एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही की अनुमति होगी।

पढ़ें पूरी खबर: Unlock 1 guidelines: सरकार ने जारी की लॉकडाउन 5 की गाइडलाइंस, जानिए 1 जून से कैसे होंगे नियम​

सरकार ने कंटेनमेंट जोन में जहां 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है, वहीं अन्‍य क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सभी गतिविधियां शुरू करने का फैसला लिया है।

पढ़ें पूरी खबर: Unlock 1 guidelines for phase 1: अब सिर्फ कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन, जानें पहले चरण में क्या-क्या होगा 'अनलॉक'​

कोरोना महामारी के कारण गहराते वैश्विक संकट के बीच इससे बचाव के लिए टीके पर दुनियाभर की नजर टिकी है। एक बड़ी फार्मा कंपनी ने भरोसा जताया है कि टीका अक्‍टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर: Coronavirus Vaccine: कोरोना के गहराते संकट के बीच अच्‍छी खबर! फार्मा कंपनी को यकीन- अक्‍टूबर तक बन जाएगा टीका​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि वो यूपी में वापस आए प्रवासी मजदूरों को गांरटीड रोजगार देंगे।

पढ़ें पूरी खबर: वापस आए 30 लाख प्रवासी मजदूरों को गारंटी के साथ देंगे रोजगार: योगी आदित्यनाथ​

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे सैयद अकबरुद्दीन भारतीय विदेश सेवा में 35 साल की सर्विस के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर:  UN में भारतीय कूटनीति का परचम लहराने वाले सैयद अकबरुद्दीन रिटायर हुए, पाकिस्‍तान की कर दी थी बोलती बंद​

मध्य प्रदेश के कई शहरों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद टिड्डियों का झुंड झांसी के रास्ते अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है।

पढ़ें पूरी खबर: Locust attack: मध्य प्रदेश के कई शहरों में किया फसलों को बर्बाद, अब UP में घुसा टिड्डियों का झुंड

लॉकडाउन के चलते हुंडई के कारखाने में उत्पादन का काम रुक गया था, अब खबर आई है कि कंपनी ने करीब 5 हजार कारों का निर्यात किया है।

पढ़ें पूरी खबर: Hyundai: हुंडई कंपनी ने इस महीने किया 5 हजार कारों का निर्यात, 8 मई को शुरु हुआ था कारखाना

एक्टर सोनू सूद प्रवासी मजदूरों की मदद कर बसों के जरिए उन्हें घर भेज रहे हैं। इस काम के लिए वो रोजाना 20-22 घंटे काम कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर: दिन में कुछ देर ही सो पाते हैं Sonu Sood, बताया- प्रवासी मजदूरों के लिए रोजाना 20-22 घंटे कर रहे काम

सलमान खान की उदारता और जागरूकता ने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। अब सलमान मुंबई पुलिस का मदद के लिए आगे आए हैं...

पढ़ें पूरी खबर:Salman Khan Sanitizer: सलमान खान ने दान किए 1 लाख सैनिटाइजर, ऐसे की मुंबई पुलिस की मदद

आरसीबी ने इस मामूली बात को ध्‍यान में रखने के लिए एमएस धोनी को नहीं खरीदा। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने एमएस धोनी को खरीदा और ये उनके लिए मास्‍टरस्‍ट्रोक साबित हुआ।

पढ़ें पूरी खबर: IPL: RCB ने मामूली बात के लिए एमएस धोनी को नहीं खरीदा था, CSK की तो निकल पड़ी

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनके लिए कोरोना केस का बढ़ना चिंता की वजह नहीं है। लेकिन अगर मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा तो वो गंभीर बात होगी।

पढ़ें पूरी खबर: Corona cases in Delhi: चिंता और चुनौती के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही यह बड़ी बात

दिल्ली से मॉस्को के लिए उड़ान भर चुकी एअर इंडिया की फ्लाइट को वापस बुलाया गया, क्योंकि उसका पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित था।

पढ़ें पूरी खबर:दिल्ली से मॉस्को के लिए उड़ान भर चुकी फ्लाइट को बुलाया वापस, कोरोना पॉजिटिव था पायलट

इरफान खान के निधन को एक महीने का वक्त बीच चुका है। बॉलीवुड एक्टर की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है....

पढ़ें पूरी खबर: Sutapa Irrfan Khan: इरफान खान को याद कर सुतापा सिकदर ने लिख दी हर पत्नी के दिल की बात, हम फिर से मिलेंगे...

निकट भविष्य में कोरोना वायरस से निजात मिलता नहीं दिखता रहा है। जल्द ही इससे बचाव के लिए तकनीकी रूप से आधुनिक पीपीई किट देखने को मिल सकती हैं।

पढ़ें पूरी खबर: जल्द आ सकते हैं सेंसर वाले मास्क और PPE किट, वायरस आते ही रंग बदकर और अलार्म बजाकर करेंगे अलर्ट

एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्था यानि विश्व स्वास्थ्य संगठन पर दुनिया के दो बड़े देश अमेरिका और चीन एक दूसरे के आमने सामने आ चुके हैं।

पढ़ें पूरी खबर: World Health Organization Row: विश्व स्वास्थ्य संगठन पर अमेरिका -चीन तकरार से दुनिया कैसे होगी प्रभावित,समझें

मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि अगर एक साल की उपलब्धियों पर नजर डालते हैं तो देश के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

पढ़ें पूरी खबर: Modi Government 2.0: कोरोना काल में भी कर रहे हैं बेहतर काम, चुनौतियों से मोदी सरकार घबराती नहीं

इस साल फरवरी में बुकी संजीव चावला को करीब दो दशक बाद लंदन से भारत लाया गया। बुकी पर कथित रूप से सबसे बड़े मैच फिक्सिंग कांड में हिस्‍सा होने का आरोप है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साल 2000 में मैच फिक्सिंग का मामला गहराया था।

पढ़ें पूरी खबर: बुकी संजीव चावला का सनसनीखेज खुलासा, कोई मैच ईमानदारी से नहीं खेला गया, सभी फिक्‍स थे

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MODI के हर अक्षर का अर्थ बताया है। उन्होंने कहा है कि MODI में मंत्री छिपा है। आप भी जानें इस नाम में क्या मंत्र है।

पढ़ें पूरी खबर: शिवराज सिंह चौहान ने बताया MODI का मतलब, कहा- इसमें छिपा है मंत्र, आप भी जानें इसका अर्थ

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई की तरह अर्थव्यवस्था को उबारने में भी भारत मिसाल बनेगा। इस दिशा में 20 लाख करोड़ के पैकेज के साथ आत्मनिर्भर भारत का मंत्र अहम कदम है।

पढ़ें पूरी खबर: कोरोना संकट के बाद अर्थव्यवस्था को उबारने में भी दुनिया के लिए मिसाल बनेगा भारत: पीएम मोदी

एक्टर ऋषि कपूर के निधन को एक महीना बीतने पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और दामाद भारत साहनी ने उन्हें याद किया।

पढ़ें पूरी खबर: ऋषि कपूर के निधन को एक महीना बीतने पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, दामाद भारत ने भी ऐसे किया याद

 भारतीय कप्‍तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले एथलीट्स में 66वें स्‍थान पर हैं। कोहली ने पिछले साल 196 करोड़ रुपए कमाएं। हम बताएंगे कि उनकी कमाई कैसे हुई।

पढ़ें पूरी खबर:  फोर्ब्‍स लिस्‍ट 2020 के मुताबिक भारतीय कप्‍तान ने कमाए 196 करोड़ रुपए, जानें कैसे

तेलंगाना का एक शख्स पंजाब एक पुलिसकर्मी द्वारा बनाए गए वीडियो के जरिए अपने परिवार से मिलने में सफल रहा। यह शख्स दो साल पहले लापता हो गया था।

पढ़ें पूरी खबर: पुलिसकर्मी का ये टिकटॉक VIDEO बना वरदान, 2 साल बाद परिवार से मिला लापता शख्स

भारत में आने वाले समय में मोबाइल नंबर 10 के बजाय 11 अंकों के हो सकते हैं और साथ ही सबके नंबर में बदलाव भी आ सकता है।

पढ़ें पूरी खबर: बदल सकते हैं देश में सभी लोगों के मोबाइल नंबर, 10 की जगह होंगे 11 अंक?

दी सरकार को सत्ता में आए हुए तो वैसे 6 साल हो गए हैं, लेकिन दूसरे कार्यकाल का आज पहला साल पूरा हुआ है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक खुला खत लिखा है।

पढ़ें पूरी खबर: आर्टिकल 370, राम मंदिर, तीन तलाक समेत क्या-क्या, PM मोदी ने बताए 1 साल में किए कौन-कौन से बड़े काम

भारत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर 5 से 6 हजार करोड़ रुपए का कार्बन क्रेडिट हासिल कर सकता है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने इस बारे में जानकारी दी है।

पढ़ें पूरी खबर: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर 5 से 6 हजार करोड़ डॉलर का कार्बन क्रेडिट पा सकता है भारत

जम्मू-कश्मीर केवानपोरा इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया।

पढ़ें पूरी खबर: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

आमिर खान अक्सर सोशल इवेंट्स का हिस्सा बनना पसंद करते हैं लेकिन उन्हें अवॉर्ड शोज में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आमिर अपने कई पुराने इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं। 

पढ़ें पूरी खबर: आमिर खान को नहीं रहा है अवॉर्ड फंक्शन में यकीन, इस वजह से कर चुके हैं बायकॉट

तेज गेंदबाज श्रीसंत ने अपने आप को टीम का 12वां सदस्‍य घोषित किया है। श्रीसंत ने अपनी टीम में स्‍टार खिलाड़‍ियों की फौज इकट्ठा की है। जानिए उन्‍होंने किसे कप्‍तान बनाया।

पढ़ें पूरी खबर: एस श्रीसंत ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्‍ट वन-डे XI, एमएस धोनी नहीं इन्‍हें बनाया कप्‍तान

भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से एक चलित अस्पताल सेवा शुरू करने के बाद भी शुक्रवार को उनके ‘‘लापता’’ होने के पोस्टर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे दिखाई दिए।

पढ़ें पूरी खबर: Sadhvi Pragya Thakur: भोपाल में लगे प्रज्ञा ठाकुर के 'लापता' पोस्टर, BJP ने कहा- वो एम्स में हैं

एक शराबी शख्स के मोबाइल टावर पर इसलिए चढ़ गया क्योंकि वह लॉकडाउन में घर में रहने से तंग आ गया था और ताजी हवा खाना चाहता था।

पढ़ें पूरी खबर: लॉकडाउन में घर के अंदर हुआ परेशान, ताजी हवा खाने के लिए जर्जर मोबाइल टावर पर चढ़ा शराबी शख्स

देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। वहीं कुल मामले भी 1 लाख 74 हजार होने वाले हैं।

पढ़ें पूरी खबर:Coronavirus: एक दिन में सबसे ज्यादा केस, सबसे ज्यादा मौतें और सबसे ज्यादा ठीक भी हुए, पढ़ें आज के आंकड़े

तमिलनाडु में 40 वर्षीय पिता ने ढाई महीने की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पढ़ें पूरी खबर: 40 वर्षीय पिता ने रिश्ते को किया तार-तार, ढाई महीने की बेटी से किया बलात्कार 

जब आरोपी ने दोस्त से बीयर पिलाने के लिए कहा तो उसने कमी के चलते पिलाने से इनकार कर दिया। इस पर भड़कर आरोपी ने दोस्त की जान ले ली।

पढ़ें पूरी खबर: दोस्त ने अपनी बीयर शेयर करने से किया इनकार, आरोपी ने उतार दिया मौत के घाट

टीवी एक्टर रवि दुबे और पंजाबी फिल्मों की अदाकारा सरगुन मेहता लगभग एक दशक बाद ऑनस्क्रीन साथ दिखे हैं। पहली बार रवि और सरगुन ने इस टीवी शो में साथ काम किया था...

पढ़ें पूरी खबर: Sargun Mehta को बॉयफ्रेंड ने पहले गिफ्ट में दी थी वॉशिंग मशीन, टीवी एक्टर Ravi Dubey ने बताया क्यों हुआ था ऐसा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक और साल पूरा कर लिया है। आइए उनके एक खास मंत्रालय के बारे में आपको बताते हैं।

पढ़ें पूरी खबर: MODI 2.0: एक विभाग को मंत्रालय बनाने की कहानी, नरेंद्र मोदी ने 'AYUSH' से दिखाई भारत की ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने के मौके पर देशवासियों के नाम खुल पत्र लिखा है। लोकसभा चुनाव 2014 में जीत हासिल करने बाद पीएम मोदी ने लगातार दूसरी बार 2019 में सत्ता में वापसी की थी। 

पढ़ें पूरी खबर: मोदी 2.0 सरकार: पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने लिखा जनता को खुला पत्र, जानिए किन 10 अहम बातों का किया जिक्र    

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका और ब्रिटेन ने हांगकांग के लोगों के खिलाफ चीन की हिंसा का मुद्दा उठाते हुए, मानवाधिकारों की दुहाई दी है।

पढ़ें पूरी खबर: Hong Kong: अमेरिका, ब्रिटेन ने UN में उठाई चीन के खिलाफ आवाज- क्या हम हांगकांग पर जुल्म होने देंगे?

गोविंदा के भांजे कृष्णा आज (30 मई) अपना बर्थडे मना रहे हैं। कृष्णा के अपने मामा गोविंदा से रिश्ते ठीक नहीं है। हालांकि, एक वक्त कृष्णा अपने मामा से माफी मांगना चाहते थे।

पढ़ें पूरी खबर: Krushna Birthday: जब मामा गोविंदा से माफी मांगना चाहते थे कृष्णा, कहा- 'घर बुलाकर मुझे गाली दें, थप्पड़ मारें'

अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम खुला खत लिखा है। इसमें उन्होंने सरकार के कामों का जिक्र किया है।

पढ़ें पूरी खबर: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा, PM मोदी ने जनता के नाम लिखा पत्र

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बताया है कि वो किन खिलाड़ियो के साथ लॉकडाउन बिताना चाहेंगे अगर मौका मिला।

पढ़ें पूरी खबर: सुरेश रैना ने बताया कि वो किन दो क्रिकेटरों के साथ लॉकडाउन बिताना चाहेंगे

अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह संगठन अब पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में हैं।

पढ़ें पूरी खबर: विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग हुआ अमेरिका, ट्रंप बोले- आज हम WHO से तोड़ रहे हैं अपना नाता


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर