Aaj ki Taza Khabar: गुजरात नतीजे और आज की ताजा खबर, 8 दिसंबर, 2022: देश और दुनिया की बड़ी खबरें

देश
किशोर जोशी
Updated Dec 08, 2022 | 10:12 IST

आज की ताजा खबर 8 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Updates: देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों और Gujarat Assembly Election Results तथा Himachal Pradesh Assembly Election Results की हर ताजा अपडेट यहां दे रहे हैं:

Aaj ki Taza Khabar 8 December 2022 Today Hindi Latest News Hindi Samachar Gujarat Himachal Pradesh Election Results 2022
आज की ताजा खबर 

आज की ताजा खबर 8 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News Hindi Samachar: आज गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है। इन परिणामों पर सबकी नजर टिकी हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की खतौली तथा रामपुर और मैनपुरी लोकसभा सीट का परिणाम भी आज ही घोषित हो रहा है। वहीं बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट के उपचुनाव का भी परिणाम आएगा। सभी जगहों पर मतगणना की तैयारिया पूरी हैं। यहां जानिए आज की हर ताजा और ब्रेकिंग न्यूज

Rajasthan Sardarshahar By-Election Result 2022 (सरदारशहर उपचुनाव के नतीजे, सरदारशहर उपचुनाव परिणाम 2022) LIVE Updates:सरदार शहर चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा लगातार अपनी बढ़त कायम रखे हुए हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी हैं। मतगणना स्थल पर दो काउंटिंग कक्ष बनाए गए हैं।
Rajasthan Sardarshahar By-Election Result 2022 LIVE Updates: सरदारशहर में कांग्रेस लगातार चल रही है आगे, जानिए मतगणना से जुड़ा हर अपडेट

देश की सियासत में आज अहम दिन है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों पर नजर रहेगी। बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा की गुजरात में 27 साल से चली आ रही सरकार बरकरार रहेगी या फिर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नया इतिहास रचेंगे। इसी तरह पर्वतीय राज्य हिमाचल में नतीजे क्या 37 साल से चली आ रही परंपरा को तोड़ेंगे या बरकार रहेंगे, यह भी बेहद अहम होगा

Gujarat Election Results 2022:CM भूपेंद्र पटेल,हार्दिक पटेल,रिवाबा,इसुदान गढ़वी की सीटों का हाल
 

गुजरात के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। सूबे में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।

ECI Gujarat Election Results 2022: eciresults.nic.in, eci.gov.in और results.eci.gov.in पर ऐसे चेक करें गुजरात चुनाव के परिणाम

गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। और दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को हुआ था। गुजरात में परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। 
LIVE गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022: कुछ देर का इंतजार और फिर आने लगेंगे रूझान

 Amreli, Dhari, Lathi, Savarkundla, Rajula: अमरेली जिले में पांच विधानसभा सीटें-धारी, अमरेली, लाठी, सावरकुंडला, राजुला हैं और सभी सीटों पर मतगणना जारी है। 2017 में अमरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती देते हुए यहां चुनाव प्रचार किया था। 

Amreli, Dhari, Lathi, Savarkundla, Rajula Election Results 2022 LIVE: जानिए अमरेली की पांच सीटों के सबसे सटीक रूझान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों के चुनाव नतीजे अब से कुछ देर बाद आने शुरू हो जाएंगे। पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से काउंटिंग होगी। काउंटिंग शुरू होने के बाद सीटों के रुझान आने लगेंगे। बाद में ये रुझान नतीजों में तब्दील होने लगेंगे। इस पहाड़ी राज्य में चुनाव एक चरण में गत 12 नवंबर को हुआ था। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 
Himachal Pradesh Election Result 2022 LIVE Updates: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट, थोड़ी देर में मतगणना शुरू

 देश के सबसे बड़े सूबे में से एक उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव नतीजों पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। सपा के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यहां 5 दिसंबर को उपचुनाव कराया गया था। इस उपचुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है और बीजेपी ने रघुराज सिंह शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा था। यादवलैंड की यह सीट मुलायम सिंह परिवार की थाती रही है। क्या डिंपल यादव जीत के सिलसिले को बरकरार रख पाएंगी या बीजेपी आजमगढ़ और रामपुर की तरह यहां भी कमल खिलाने में कामयाब होगी। 
UP By Election Result 2022 LIVE Updates: यहां देखें मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव के लाइव रिजल्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर