आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 9 जुलाई, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 9 जुलाई, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 9 जुलाई (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Aaj ki taza khabar 9 July 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
Aaj Ki Taza Khabar, 9 जुलाई की बड़ी खबरें 

Aaj ki Taza Khabar: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी YSRCP के आजीवन अध्यक्ष चुने गए। मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन। श्रीलंका में राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग हुई तेज, प्रदर्शनकारियों ने सरकारी आवास पर जमाया कब्जा, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे।  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 18,840 मामले, 43 मरीज की हुई मौत। यहां पढ़ें आज की प्रमुख और ताजा खबरें- 

श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ जनता का इंकलाब, प्रदर्शनकारियों के गुस्से की वजह समझिए

श्रीलंका में सियासी और आर्थिक संकट और भी गहरा गया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरु हो गया है। लोगों ने महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल दिया है। वहां पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस और जनता आमने सामने आ गई है। आक्रोशित प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति भवन के बाहर मौजूद है। राष्ट्रपति भवन को उन्होंने घेर रखा है। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। बल प्रयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। इस हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच खबर ये आ रही है कि राष्ट्रपति राजपक्षे वहां से भाग गए हैं। 

जापान की घटना से सीखते हुए अग्निपथ योजना वापस लें मोदी सरकार, कांग्रेस नेता उदित राज ने चेताया

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर भारत में भी राजनीति हो रही है। कांग्रेस ने अग्निपथ योजना से इसे जोड़ दिया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि जापान की घटना से सीखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को इस योजना को वापस लेनी चाहिए। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हत्या से पूरी दुनिया सन्न है। लोगों के मन में ये जापान जैसे विकसित देशों की इस नई गन कल्चर को लेकर चर्चा हो रही है। भारत ने आज आबे की हत्या पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है, लेकिन विपक्ष इस मौके पर भी राजनीति से बाज नहीं आ रहा है। विपक्षी पार्टियां हत्यारे की तुलना अग्निवीरों से कर रही हैं।

रोहित शर्मा बने अंतरराष्ट्रीय टी20 में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बर्मिंघम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 में ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दी। पंत और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेब्यूटेंट रिचर्ड ग्लीसन ने रोहित का शिकार किया। रोहित ने बर्मिंघम में 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली और इस दौरान 3 चौके और 2 छक्के जड़े। जैसे ही हिटमैन ने अपनी पारी का दूसरा चौका जड़ा वो अंतरराष्ट्रीय टी20 में 300 चौके जड़ने वाले पहली भारतीय और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। 

Corona Update: देश में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी, पिछले 24 घंटों में सामने आए 18,840 मामले; 43 की गई जान

देश में कोरोना के मामलों का पिछले कई हफ्तों से जारी है। शनिवार को पिछले 24 घंटों में जहां देश में कोरोना के 18,840 मामले सामने आए तो वहीं 43 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना के 18,840 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 43 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,386 हो गई है।

पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, मांगा आशीर्वाद और मार्गदर्शन

महाराष्ट्र में सियासी जंग जीतकर सत्ता हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे। दोनों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली बैठक है।  शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में मुलाकात की और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मांगा।

पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए TIMES NOW नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा को सम्मान

पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए TIMES NOW नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा को सम्मानित किया गया है। 17 साल से समाज सेवा का काम कर रही संस्था MyHomeIndia की तरफ से विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में ये सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया। सुशांत सिन्हा न्यूज की पाठशाला और राष्ट्रवाद शो के जरिये अलग-अलग मुद्दों पर देश को जागरूक करने का और तमाम मुद्दों को गहराई से समझाने का काम करते हैं। 

Building Collapse In Shimla: शिमला के चौपाल में भरभरा कर ढह गई चार मंजिला इमारत, देखें VIDEO

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल कस्बे में शनिवार दोपहर एक चार मंजिला इमारत गिर गई। वहीं इंटरनेट पर चार मंजिला मकान ढहने का खौफनाक वीडियो वायरल हो गया है। चौपाल बाजार में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इमारत ढह गई। राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने चार मंजिला इमारत को गिरने से पहले ही खाली कर दिया था।

तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश, सीएम KCR ने दिए राहत और बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश 

तेलंगाना में हो रही लगातर बारिश की वजह से होने वाले नुकसान और राहत कार्य की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने स्टेट मशीनरी को अलर्ट रहने और सुरक्षात्मक उपाय करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाए और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, एनडीआरएफ और बचाव दल के अधिकारियों को अलर्ट किया जाए। सीएम केसीआर ने कहा कि वह हमेशा महाराष्ट्र के साथ तेलंगाना राज्य की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और वह कल भी एक वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

CWG 2022: आखिरकार बजरंग पूनिया को मिला ब्रिटेन का वीजा, कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले इस देश में लेंगे ट्रेनिंग

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के लिए वीजा मिल गया है। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रशिक्षण के लिए अमेरिका जाने वाले बजरंग ने इस महीने की शुरूआत में अपना अमेरिकी वीजा प्राप्त कर लिया था, लेकिन उनके ब्रिटेन के वीजा के आने का इंतजार था, जिसके कारण वह अमेरिका में प्रशिक्षण के लिए नहीं जा सके। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से बजरंग के लिए यूके वीजा प्राप्त करने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग से संपर्क किया। कई अवसरों पर, विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रतियोगिता और प्रशिक्षण के लिए विदेश यात्रा करने वाले एथलीटों के वीजा की सुविधा के लिए खेल मंत्रालय की लगातार मदद की है।

नहीं रहीं मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ताः उम्र में थीं 20 साल छोटी, कभी हुआ करती थीं SP की सामान्य सी कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता नहीं रहीं। शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शहर के मेदांता अस्पताल में उन्हें "फेफड़े में संक्रमण" के चलते भर्ती कराया गया था। मुलायम को जैसे ही साधना की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, वह फौरन अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि इसके थोड़ी देर बाद ही उनके देहांत की सूचना जारी की गई।   

श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ जनता का इंकलाब, प्रदर्शनकारियों के गुस्से की वजह समझिए

श्रीलंका में सियासी और आर्थिक संकट और भी गहरा गया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरु हो गया है। लोगों ने महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल दिया है। वहां पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस और जनता आमने सामने आ गई है। आक्रोशित प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति भवन के बाहर मौजूद है। राष्ट्रपति भवन को उन्होंने घेर रखा है। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। बल प्रयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। इस हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच खबर ये आ रही है कि राष्ट्रपति राजपक्षे वहां से भाग गए हैं।

Amarnath Cloudburst पर बोले फारूक अब्दुल्ला- इंसानी चूक भी हो सकती है, IMD ने बताया तबाही के पीछे की वजह

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अमरनाथ में जो कुछ भी हुआ, उस पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे। वह बताए कि वहां कैसे, क्या और क्यों हुआ? उन्होंने इसके साथ ही जांच की मांग उठाते हुए आशंका जताई कि वहां इंसानी गलती भी हो सकती है। शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को श्रीनगर में उन्होंने कहा- अमरनाथ यात्रा में जो घटना घटी है वह दुखद है। हम उम्मीद करेंगे कि सरकार इस पर जांच बैठाए कि यह कैसे और क्यों हुआ और साफ चीजें लोगों के सामने लाए। सरकार पीड़ित परिवारजनों को अच्छा मुआवाज़ा भी दे। 

Delhi: सरकार ने बढ़ाए MCD चुनाव की तरफ कदम! गृह मंत्रालय ने दिल्ली में परिसीमन के लिए जारी किया आर्डर

दिल्ली नगर निगम के चुनावों की तरफ कदम बढ़ाते हुए भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1957 की धारा 3,3A एवं 5 द्वारा निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए निगम वार्डों के परिसीमन एवं उससे से जुड़े अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की सहायता के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है।

Sri Lanka Crisis : जब Stadium में घुस गए प्रदर्शनकारी, श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान करने लगे प्रदर्शन

श्रीलंका में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को यहां अवरोधकों को हटाकर उनके आधिकारिक आवास में घुस गए। ‘डेली मिरर’ की खबर के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति आवास में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और उन पर पानी की बौछारें की तथा गोलियां भी चलायी। हालांकि, प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति आवास में घुस गए। बाद में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में भी घुस गए।

Sri Lanka Crisis LIVE: श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, राष्ट्रपति भवन का घेराव, PM ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

श्रीलंका में शनिवार दोपहर जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई। महंगाई के खिलाफ कोलंबो में राष्ट्रपति भवन से लेकर कई और जगहों पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। पूर्व राजनयिक जेके त्रिपाठी ने कहा, "श्रीलंका में जो परिस्थिति बनी है इसके पीछे मुख्य तौर पर राजपक्षे परिवार ही जिम्मेदार है।" इस बीच, पूर्व राजनयिक अशोक सज्जनहार ने बताया कि आईएमएफ से श्रीलंका को फिलहाल कोई सहायता नहीं मिल पाई है। हो सकता है कि अगस्त में मदद मिले, तब स्थिति थोड़ी सही हो सकती है।

Amarnath Cloudburst: काले पानी संग आने लगे थे बड़े-बड़े पत्थर...दहल गया था दिल- सुनिए हादसे की कहानी, चश्मदीदों की जुबानी

अमरनाथ गुफा के पास आई प्राकृतिक आपदा के वक्त बेहद भयावह मंज़र था। चश्मदीद और वहां आसपास मौजूद श्रद्धालु उन संकट भरे पलों को याद कर सिहर उठ रहे हैं। शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को जब वे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे तो मीडिया को उन्होंने बताया कि आसमानी आफत ने किस कदर वहां तबाही मचाने के साथ अफरा-तफरी फैलाई थी। पढ़ें- हादसे की पूरी कहानी, चश्मदीदों की जुबानी।

'सर तन से जुदा गैंग' के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, दिल्ली में निकाला गया मार्च

राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती हत्याकांड के विरोध में विश्व हिंदू परिषद धरना प्रदर्शन कर रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकाला। प्रदर्शन में VHP के साथ और भी कई हिन्दू संगठन शामिल हैं। सभी संगठनों ने मार्च को 'संविधान संकल्प मार्च' का नाम दिया है साथ ही साथ मार्च के दौरान 'देश संविधान से चलेगा, शरीयत या जिहाद से नहीं' का नारा भी लगाया।

राजस्थान के एकदिवसीय दौरे पर अमित शाह, बैठक में हिस्सा लेने के बाद BJP के नेताओं से करेंगे मुलाकात

राजस्थान में नफरती और भड़काऊ बयानबाजी और उसके बाद हेट क्राइम की वारदातों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के एक दिन के दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह का ये दौरा जयपुर का है जहां वो उत्तर क्षेत्रीय परिषद परिषद की मीटिंग में हिस्सा लेंगे और राजस्थान बीजेपी के नेताओं से भी मिलेंगे.। अमित शाह आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वो सीधे होटल रामबाग पहुंचे।

 अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से अब तक 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 48 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसी बीच 35 से 40 श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर हैं। जानिए यात्रा से जुड़ा ताजा अपडेट-
Amarnath Cloudburst Live Updates: अमरनाथ हादसे के बाद सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों को किया गया एयरलिफ्ट

अमरनाथ में पवित्र गुफा के पास एक रोज पहले आए जल तांडव के बाद शनिवार (नौ जुलाई, 2022) को जम्मू और कश्मीर के डोडा में बादल फट गया। घटना के बाद फ्लैश फ्लड (अचानक तेजी से आने वाली बाढ़) आ गया, जिसके चलते वहां कई गाड़ियां मिट्टी के मलबे में धंस और फंस गईं। इस बीच हाईवे भी ब्लॉक हो गया।

अमरनाथ में 'जल तांडव' के बाद डोडा में फट गया बादल, बाढ़ के बाद मलबे में धंसी गाड़ियां; हाईवे ब्लॉक

अमेरिकी अरबपति और उद्यमी एलन मस्क ने ट्विटर डील को कैंसिल करने का ऐलान किया है। मस्क ने ऐलान किया कि वह ट्विटर  के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा, ताकि उन्हें सहमत शर्तों पर सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर की पेशकश छोड़ देंगे। मस्क के ऐलान के बाद अब ट्विटर मस्क के खिलाफ मुकदमा करेगा , ताकि उन्हें सहमत शर्तों पर सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के लिए मजबूर किया जा सके।
Musk ने कैंसिल की Twitter डील, सोशल मीडिया कंपनी ने किया मुकदमा करने का ऐलान

अमरनाथ में बादल फटने से हुए हादसे के बाद लगातार भारतीय सेना, आइटीबीपी, बीएसएफ,  जम्मू कश्मीर पुलिस और तमाम एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के लगभग 6 घंटे बाद 13 लोगों की मौत  की पुष्टि हुई है जबकि 48 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशंस की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया इस हादसे में शुक्रवार देर रात तक 13 मौतों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 48 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
Amarnath Cloudburst Update: अब तक 13 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सेना की 6 टीमें; 2 हेलीकॉप्टर और 2 डॉग स्क्वाड

 जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार (आठ जुलाई, 2022) को बड़ा प्राकृतिक हादसा हो गया। दरअसल, अमरनाथ में निचली पवित्र गुफा के पास शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फट गया। सेना के मुताबिक, इस आसमानी आफत ने 13 लोगों की जान लील ली। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। इनमें तीन महिलाओं और पांच पुरुषों की लाशें ऊपर पवित्र गुफा के पास मिलीं, जबकि दो औरतों के साथ तीन आदमियों के शव निचली पवित्र गुफा के नजदीक बरामद हुए।
Amarnath में फटा बादलः 13 मौतें, 48 हताहत और कई टेंट-लंगर हॉल नष्ट; फिलहाल रुकी यात्रा

साल के सातवें महीने का नौवां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें कुछ भारतीय सिनेमा से जुड़ी हैं। दरअसल 1925 में आज ही के दिन वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरु दत्त का जन्म हुआ था, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 
आज का इतिहास, 9 जुलाई: अभिनय और निर्देशन के 'गुरू' का जन्मदिन

देश भर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बारिश, भूस्खलन का असर परिवहन व्यवस्था पर पर भी पड़ता है। इसी तरह ट्रेन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इसलिए भारतीय रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। गौर हो कि देश में बड़ी संख्‍या में लोग प्रति दिन ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही यहां जान लें कि आज आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं की गई है? 
IRCTC Trains Cancelled List, 09 July: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले यहां देखें लिस्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर