Rahul Gandhi: 'पहचानो कौन है ये शख्स' संसद नहीं पहुंच रहे राहुल गांधी के AAP ने लिए इस तरह मजे

देश
लव रघुवंशी
Updated Sep 20, 2020 | 18:21 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक ट्वीट किया है। इसके माध्यम से आप ने संसद में न आने के लिए राहुल पर कटाक्ष किया है।

rahul gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी  

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र में भाग नहीं ले रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तंज कसा है। आप ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस ट्वीट में राहुल गांधी का फोटो लगाया गया है लेकिन उन्हें चेहरे को ब्लर किया हुआ है। ट्वीट में लोगों से पता करने का कहा गया है कि ये शख्स कौन है। शख्स की पहचान करने के लिए कुछ हिंट भी दी गई हैं। जैसे: 

-वह एक सांसद हैं।
-उन्होंने इस साल संसद सत्र में भाग नहीं लिया।
-उन्होंने कृषि बिलों का विरोध करने के लिए चर्चा में भाग नहीं लिया।
-उन्होंने कृषि बिलों 2020 के खिलाफ वोट नहीं दिया। 

राहुल भले से संसद न आ रहे हो लेकिन वो ट्विटर पर सरकार को लगातार घेर रहे हैं। कृषि बिलों का विरोध करते हुए वो लिखते हैं, 'मोदी सरकार के कृषि-विरोधी ‘काले कानून’ से किसानों को: 1. APMC/किसान मार्केट ख़त्म होने पर MSP कैसे मिलेगा?  2. MSP की गारंटी क्यों नहीं? मोदी जी किसानों को पूँजीपतियों का ‘गुलाम' बना रहे हैं जिसे देश कभी सफल नहीं होने देगा।'

एक और ट्वीट में राहुल कहते हैं, 'जो किसान धरती से सोना उगाता है,
मोदी सरकार का घमंड उसे खून के आँसू रुलाता है। राज्यसभा में आज जिस तरह कृषि विधेयक के रूप में सरकार ने किसानों के खिलाफ मौत का फरमान निकाला, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है।'

विदेश गए हैं सोनिया-राहुल

14 सितंबर से शुरू हुए मानसून सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेश के लिए रवाना हो चुके थे। बताया गया कि वो मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गई हैं। सोनिया गांधी इलाज के सिलसिले में करीब दो हफ्ते विदेश में रह सकती हैं। बताया गया कि उनका मेडिकल चेकअप पहले से निर्धारित था जबकि मानसून सत्र का ऐलान बाद में किया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर