अहमदाबाद में AAP की 'तिरंगा यात्रा', भगवंत मान बोले- दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब गुजरात की तैयारी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अहमदाबाद में रोड शो किया और कहा कि दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। 

AAP's 'Tiranga Yatra' in Ahmedabad, Bhagwant Mann said Delhi and Punjab sorted, now we are preparing for Gujarat
अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा 
मुख्य बातें
  • अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दो दिन की गुजरात यात्रा पर हैं।
  • केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया।
  • आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ गुजरात के अहमदाबाद में अपने रोड शो के हिस्से के रूप में 'तिरंगा यात्रा' शुरू की। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अहमदाबाद में रोड शो करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान कहा कि दिल्ली और पंजाब सुलझ गए, अब हम गुजरात की तैयारी कर रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल के उत्तरार्ध में होने वाले हैं। 

इससे पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने शनिवार को यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। आम आदमी पार्टी के ये दोनों नेता शहर की दो-दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार रात को पहुंचे। बीजेपी शासित गुजरात में उनकी यात्रा को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 

केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे। इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाए। उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार लिखे और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की। 

केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं। इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था। उन्होंने कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर