Lathmar Holi : बरसाने के बाद आज नंदगांव में खेली जा रही लट्ठमार होली, विदेशों से भी देखने पहुंचे लोग [Video]

बरसाने में शुक्रवार को जमकर लट्ठमार होली खेली गई और इस दौरान राधारूपी गोपियों ने हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाईं। वहीं परंपरा के अनुसार आज नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जा रही है।

After Barsana, Lathmar Holi celebrated in Nandgaon Mathura Today
आज नंदगांव में खेली जा रही लट्ठमार होली, रंग में रंगा मथुरा 
मुख्य बातें
  • देश ही नहीं विदेशों से भी देखने आते हैं लठमार होली
  • बरसाना और नंदगांव की लठमार होली का रहा है पारंपरिक महत्व
  • शुक्रवार को बरसाना में रंगों के बीच जमकर खेली गयी लठमार होली

Lathmar Holi 2022: कान्हा की नगर मथुरा होली की खुमार में डूबी हुई है। हर जगह अबीर-गुलाल के रंग उड़ रहे हैं। इस बीच राधारानी की नगरी बरसाने के बाद आज नंदगांव में लठ्ठमार होली खेली जा रही है और वो भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ। इस दौरान लड़कियों और महिलाओं ने राधारानी का रूप धारण कर नंदगांव से आए कृष्ण के रूप में हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाईं। लाठियों के साथ यहां हुरियारे राधा का रूप धारण किए लड़कियों से कृष्ण की तरह हसीं ठिठोली भी की।

बरसाना के बाद नंदगांव में होती है लठमार होली

बरसान में लठमार होली खेले जाने के एक दिन बाद यही परंपरा नंदगांव में भी की जाती है। होली भले ही कुछ दिनों के बाद हो लेकिन मुथुरा-बरसाना-नंदगाव में होली खेलने की परंपरा काफी पहले से ही शुरू हो जाती है इसके साथ अबीर-गुलाल- लठ्ठमार और फूलों वाली होली को देखने और इसका लुफ्त उठाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। 12 मार्च को नंदगांव की लठमार होली का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ गया है।

Holi 2022 Date : होली 2022 में कब है, अभी से नोट कर लें डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

हर कोई रह जाता है हैरान

आपको बता दें कि  ब्रज में बरसाना एवं नन्दगांव में खेली जाने वाली लठामार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। रंग और उमंग के इस पर्व पर लाठियां चलती देख एकबारगी सभी का दिल मुंह में आ जाता है। हर कोई पहली बार तो हक्का-बक्का रह जाता है। परंतु, उसे इसका आनन्द भी बहुत आता है। प्राचीन परम्परा के अनुसार फाल्गुन शुक्ल नवमी के दिन नन्दगांव के हुरियार बरसाना की हुरियारिनों से होली खेलने के लिए पहुंचते हैं। वे पहले दोपहर में बरसाना कस्बे के बाहर स्थित प्रियाकुण्ड पर एकत्र होते हैं जहां बरसानावासी उनका जोरदार स्वागत करते हैं।

Pune Holi Train: पुणे से दानापुर और मऊ के लिए होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर