Padma Award:खुद या दूसरों को दिला सकते हैं पद्म पुरस्कार,ऐसे करें नॉमिनेशन,15 सितंबर आखिरी तारीख

Padma Award Nomination: कोई भी व्यक्ति पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन कर सकता है। हालांकि सरकारी और सार्वजनिक विभागों के कर्मचारी अपने  लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

PADMA AWARD NOMINATION PROCESS
पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 
मुख्य बातें
  • पद्म पुरस्कारों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है।
  • इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री पुरस्कार दिए जाते हैं।
  • अगले पद्म पुरस्कारों का ऐलान 25 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

Padma Award Nomination: पद्म पुरस्कार के नॉमिनेशन शुरू हो गए हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 15 सितंबर है। अहम बात यह है कि देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री पुरस्कार के लिए अब ऑनलाइन नॉमिनेशन किया जा सकता है। और इसके लिए अगर कोई व्यक्ति खुद को पात्र समझता है तो वह भी नॉमिनेशन कर सकता है। यहीं नहीं किसी दूसरे व्यक्ति या संस्था का नॉमिनेशन भी ऑनलाइन किया जा सकता है।

किन लोगों का किया जा सकता है नॉमिनेशन

भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति पद्म पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन कर सकता है। हालांकि सरकारी और सार्वजनिक विभागों के कर्मचारी अपने  लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। हालांकि सरकारी डॉक्टर और वैज्ञानिक इसके लिए पात्र हैं। पद्म पुरस्कारों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है। इसके तहत निम्नलिखित कैटेगरी हैं..

1. कला
2.सामाजिक कार्य
3.सार्वजनिक जीवन
4.विज्ञान और इंजीनियरिंग
5.कारोबार और उद्योग
6.चिकित्सा
7.साहित्य और शिक्षा
8.सिविल सर्विस
9.खेल
10.इसके अलावा अध्यात्म, योग, वन्य जीवन संरक्षण/संरक्षण, पाककला, कृषि, इन्नोवेशन, पुरातत्व, वास्तुकला आदि कैटेगरी में दिए जाते हैं।

कैसे करें आवेदन

इसके लिए सबसे पहले भारत सरकार की पुरस्कारों के लिए बनाई गई वेबसाइट https://awards.gov.in/ पर जाना होगा। वहां पर रजिस्ट्रेशन बटन  पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस को पूरा करना होगा।

  • जिसमें इंडीविजुल बटन पर क्लिक करने के बाद आवेदक का नाम और दूसरी जानकारियों को फीड करना होगा।
  • इसके अलावा आधार या दूसरे आईडी प्रूफ की जानकारी देनी होगी।
  • अगर किसी संस्था के लिए रजिस्ट्रेशन करना है तो इंडीविजुल की जगह ऑर्गनाइजेशन बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • दोनों विकल्पों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉग इन आई़़डी जेनरेट हो जाएगी।

लॉग इन आईडी  बनने के बाद पद्म पुरस्कार की कैटेगरी को क्लिक करना होगा। उसके बाद जिस क्षेत्र में आवेदन करना चाहते हैं उस क्षेत्र को चुनकर, किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देनी होगी और साथ ही जो पुरस्कार और सम्मान मिले हैं उनकी भी जानकारी देनी होगी। इसके बाद फोटो आदि दूसरी डिटल फीड कर नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर