Army Day 2020: सीडीएस जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ नरवणे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पीएम ने ये बात कही

Army Day 2020: आज आर्मी डे है इस मौके पर शहीद सैनिकों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई।

Army Day 2020: सीडीएस जनरल बिपिन रावत, आर्मी चीफ नरवाने ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Army Day 2020: शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली: हर वर्ष की तरह इस साल भी आज (15 जनवरी) सेना दिवस (आर्मी डे) मनाया जा रहा है। इस मौके पर रक्षा स्टाफ के प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह आज सेना दिवस 2020 पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि सेना दिवस पर, भारतीय सेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं, दिग्गजों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। आप हमारे राष्ट्र का गौरव हैं, हमारी स्वतंत्रता के प्रहरी हैं। आपके असीम बलिदान ने हमारी संप्रभुता को प्राप्त किया है, हमारे देश में गौरव बढ़ाया है।" हमारे लोगों की रक्षा की। जय हिंद! 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।'

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  भारतीय सेना के जवानों को शुभकामनाएं दीं। रक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारतीय सेना के जवानों के साथ एक फोटो साझा की। सिंह ने ट्वीट किया कि आज के दिन, मैं सभी बहादुर भारतीय सेना के जवानों को सलाम करता हूं और उनकी अदम्य भावना, वीरता और बलिदान को भारत को एक सुरक्षित स्थान बनाने के लिए याद करता हूं।

भारतीय सेना की कैप्टन तान्या शेरगिल, जो इस वर्ष सेना दिवस परेड में परेड एडजुटेंट के रूप में पहली महिला अधिकारी हैं।

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी विधायक गौतम गंभीर ने बुधवार को सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों को शुभकामनाएं दीं। गंभीर ने कैप्टन आर सुब्रमणियम को कोट करते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, 'आज तब तक जिंदा होते हैं जब तब आप मर नहीं जाते और जो लोग संघर्ष को चुनते हैं, उन्हें जीवन खास स्वाद देता है, यह सुरक्षा कभी पता नहीं चलेगा !!! कैप्टन आर सुब्रमणियम। आर्मी डे।

भारतीय फौज को दुनिया की पेशेवर सेनाओं में एक माना जाता है। देश की सीमाओं, देश के बाहर और आंतरिक सुरक्षा में सेना ने अपनी काबिलियत दिखलाई है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर