Assam floods: असम में बाढ़ से 21 लाख लोग प्रभावित, स्थिति में सुधार

देश
भाषा
Updated Jul 28, 2020 | 23:49 IST

Assam floods: असम में बाढ़ से 21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, मंगलवार को एक और जिले में पानी का स्तर कम होने के साथ राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार आया।

Assam flood
असम में बाढ़ का कहर  |  तस्वीर साभार: AP

गुवाहाटी: असम में बाढ़ से 21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, मंगलवार को एक और जिले में पानी का स्तर कम होने के साथ राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार आया। यह जानकारी आधिकरिक बुलेटिन में दी गई। इसमें कहा गया कि गोलाघाट जिले के बोकाखाट में एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 130 हो गई है। 104 लोगों की मौत जहां बाढ़ से संबंधित घटनाओं में हुई, वहीं 26 लोगों की मौत भूस्खलन की घटनाओं में हुई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में कहा गया कि सोमवार से राज्य के एक और जिले में पानी का स्तर कम हुआ है और सोमवार से अब तक बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या में 2.52 लाख से अधिक की कमी आई है।

इसमें कहा गया कि राज्य के 33 जिलों में से 21 में 19.82 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर