कैबिनेट मंत्री कमला रानी का निधन, CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा रद्द

देश
लव रघुवंशी
Updated Aug 02, 2020 | 11:16 IST

Yogi Adityanath Ayodhya visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का अयोध्या दौरा रद्द हो गया है। सीएम योगी राम मंदिर भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे।

Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  
मुख्य बातें
  • आज अयोध्या जाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • 5 अगस्त को होना है राम मंदिर के लिए भूमि पूजन
  • भूमि पूजन की अंतिम तैयारियों का जायजा लेते योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है। कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना वायरस के चलते मृत्यु हो गई, जिसके चलते ये दौरा रद्द हुआ है। सीएम योगी 5 तारीख को होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अयोध्या जाने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। 

इससे पहले 25 जुलाई को अयोध्या गए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के सांसद, विधायकों और श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों के साथ बैठक भी की। सीएम ने कहा, 'हम अयोध्या को भारत और विश्व का गौरव बनाएंगे। स्वच्छता पहली शर्त होनी चाहिए। अयोध्या के सामने एक अवसर है कि दुनिया जिस प्रकार से अयोध्या को देखना चाहती है उस प्रकार की क्षमता हम लोगों में है या नहीं। ये हमें स्वयं अपने आत्म अनुशासन के माध्यम से दुनिया को साबित करना है, अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव प्रदान करेंगे।' 

उन्होंने कहा, 'हम सभी एक शुभ कार्यक्रम के लिए एक साथ आएंगे। 4 और 5 अगस्त की रात को सभी घरों और मंदिरों में 'दीपोत्सव' होगा। दीपावली अयोध्या से जुड़ी है और अयोध्या के बिना त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अयोध्या में रामजन्मभूमि के लिए संगठित रूप से देशव्यापी आंदोलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मार्गदर्शन में विश्व हिन्दू परिषद ने संतों के निर्देशन में चलाया और परिणाम हमारे सामने आया।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर