बड़ी उपलब्धि! 100% कोविड वैक्सीनेशन हासिल करने वाला देश का पहला शहर बना भुवनेश्वर

कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं। कोविड टीकाकरण के मामले में ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर ने बड़ी सफलता पाई है।

Big achievement! Bhubaneshwar becomes first city in India to get 100% covid vaccination 
कोरोना वैक्सीनेशन  |  तस्वीर साभार: BCCL

कोरोना महामारी को रोकने के लिए देश भर में कोविड टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चलाया जा रहा है। कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में भुवनेश्वर देश का पहला शहर बन गया है जहां 100% कोविड वैक्सीनेशन हो गया है। यानी इस शहर में सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ओडिशा का ही पुरी पहला ऐसा शहर बन गया है जहां 24x7 पीने के पानी की सप्लाई की जाती है।  नीति आयोग के सीईओ ने अमिताभ कांत ने इसकी जानकारी दी। साथ इस उपलब्धि के लिए उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और प्रदेश की जनता को बधाई दी। 

आज शाम 7 बजे की प्रोविजनल रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कोविड टीकाकरण कवरेज 47.78 करोड़ (47,78,00,587) को पार कर गया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ। शाम 7 बजे की प्रोविजनल रिपोर्ट के अनुसार, आज 53.67 लाख (53,67,190) से अधिक टीकों की खुराक दी जा चुकी है। आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 27,76,234 वैक्सीन खुराक पहली खुराक के रूप में और 4,82,253 वैक्सीन खुराक दूसरी खुराक के रूप में दी गई। कुल मिलाकर, 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 15,99,07,360 व्यक्तियों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से कुल 93,86,280 लोगों ने अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की है।

मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश नाम के पांच राज्यों ने 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में कोवडि-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज दी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने पहली खुराक के लिए 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर