Bihar Elections: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव की राजनीति में एंट्री, इस सीट से कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

देश
लव रघुवंशी
Updated Oct 15, 2020 | 21:18 IST

Luv Sinha: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। वो बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से उम्मीदवार हैं।

Luv Sinha
लव सिन्हा 
मुख्य बातें
  • बिहार चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे को मिला कांग्रेस का टिकट
  • 2019 लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के टिकट पर लड़े
  • बांकीपुर में लव सिन्हा का मुकाबला पुष्पम प्रिया चौधरी से है

नई दिल्ली: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। 37 साल के लव सिन्हा को बांकीपुर से कांग्रेस का टिकट मिला है। उनका मुकाबला भाजपा के तीन बार के विधायक नितिन नवीन से है। बांकीपुर पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है यहां से शत्रुघ्न सिन्हा दो बार सांसद रह चुके हैं। बीजेपी में रहते हुए वो यहां से 2009 और 2014 में संसद गए थे। 

पिछले साल 74 साल के शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से हार गए।

पुष्पम प्रिया से मुकाबला

इस सीट पर प्लुरल्स पार्टी की संस्थापक पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। इन चुनावों में पुष्पम प्रिया का नाम खूब चर्चा में है। पुष्पम प्रिया जेडीयू के नेता और विधान परिषद के सदस्य रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। अचानक से बिहार की राजनीति में कदम रखने वाली प्रिया लंदन रिटर्न हैं। लंदन से पुष्पम ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई की है। उन्होंने खुद को बिहार के मुख्यमंत्री पद की दावेदारघोषित किया है।

लव सिन्हा ने अपने पिता और अपनी बहन सोनाक्षी सिन्हा के विपरीत फिल्मों में एक छोटा सा करियर बनाया। लव को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'पलटन' में देखा गया था। उनकी पहली फिल्म 'सदियां' 2010 में आई थी। वह अपने परिवार से चुनाव लड़ने वाले तीसरे शख्स हैं। उनकी मां पूनम सिन्हा लखनऊ से 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार थीं, जहां से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जीते थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर