'नोनिया' समाज से हैं बिहार की नई डिप्टी CM रेणु देवी,इंटर पास बचपन से ही आरएसस से जुड़ी रहीं,ऐसा है सियासी सफर

देश
रवि वैश्य
Updated Nov 16, 2020 | 20:59 IST

Bihar's new deputy CM Renu Devi: बिहार की नई डिप्टी  सीएम बनीं रेणु देवी पूर्व में बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं वो राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं, उनका सियासी सफर भी खासा दिलचस्प रहा है।

Renu Devi Political Journey
साल 1988 से रेणु देवी राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं उनकी मां संघ परिवार से जुड़ी थीं 

बिहार की सत्ता पर एक बार फिर नीतीश कुमार काबिज हो गए हैं उनके साथ 14 और मंत्रियों ने शपथ ली है, इसमें से दो डिप्टी सीएम हैं, रेणु देवी  (Renu Devi) जो बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं उनका लगाव शुरू से ही आरएएस और बीजेपी से रहा है, रेणु देवी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं वो पूर्व बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।

रेणु देवी चार बार बेतिया से बिहार विधान सभा की सदस्य चुनी गई उन्होंने 16 नवंबर 2020 को बिहार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री (Bihar's First Dy CM) पद की शपथग्रहण की, साल 1988 से रेणु देवी राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं, उनकी मां संघ परिवार से जुड़ी थीं। बताया जाता है कि ननिहाल से ही उनका भाजपा व संघ से लगाव हुआ।

बिहार की पहली डिप्टी सीएम रेणु देवी के सियासी सफर पर एक नजर- 

  • 1 नवंबर 1959 को जन्मीं रेणु देवी बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गईं
  • रेणु देवी बिहार के बेतिया से चौथी बार विधायक चुनी हैं 
  •  रेणु देवी साल 1995 में नौतन विधानसभा से बीजेपी से चुनाव हार गई थीं
  • रेणु देवी लगातार साल 2015 तक विधायक रहीं
  • साल 2013 से 2015 तक बिहार सरकार में कला एवं सांस्कृति मंत्री रहीं
  • रेणु देवी संगठन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष, तीन राज्यों में महिला मोर्चा की प्रभारी रही हैं
  • राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य से लेकर अमित शाह की राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं
  • उनकी एजुकेशन की बात करें तो वो इंटर पास हैं उन्होंने 1977 में मुजफ्फरपुर से इंटर पास किया 
  • साल 1988 से रेणु देवी राजनीतिक व सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं उनकी मां संघ परिवार से जुड़ी थीं
  • बताया जाता है कि ननिहाल से ही उनका भाजपा व संघ से लगाव हुआ
  • 62 वर्षीय रेणु देवी के पति दुर्गा प्रसाद का देहांत हो चुका है
  • परिवार में उनके अलावा उनका एक बेटा और बेटी है

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई साथ ही रेणु देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, रेणु देवी बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर