Sakshi Maharaj ने गैंगरेप आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की दी बधाई, एक तरह के कांड पर अलग नजरिया

देश
Updated Dec 06, 2019 | 14:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Unnao gangrape case: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को कुलदीप सिंह सेंगर का कुकृत्य खराब नहीं लगता है, जबकि उन्नाव में गैंगरेप की दूसरी घटना पर कहते हैं ऐसे अपराधियों को समाज में नहीं रहने देना चाहिए।

Sakshi Maharaj ने गैंगरेप आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को जन्मदिन की दी बधाई, एक तरह के कांड पर अलग नजरिया
उन्नाव से बीजेपी सांसद हैं डॉ साक्षी महाराज 
मुख्य बातें
  • गैंगरेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दी बधाई
  • उन्नाव में गुरुवार को हुए कांड की आलोचना की थी।
  • कुलदीप सेंगर पर पीड़िता को मरवाने का भी आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से महज 70 किमी दूर उन्नाव है। इस जिले का अपना शानदार इतिहास है। लेकिन गैंगरेप की दो बड़ी घटनाओं के बाद उन्नाव इन दिनों सुर्खियों में है। उन्नाव से गुरुवार को एक बड़ी खबर आई कि गैंगरेप के आरोपियों ने पीड़िता को इस लिए जलाकर मारने की कोशिश की वो उनके खिलाफ केस वापस ले ले। गुरुवार की इस वारदात पर उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की प्रतिक्रिया अलग थी उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों को समाज में रहने की जरूरत नहीं है। इस तरह के जघन्य अपराध करने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिये। लेकिन जब उन्नाव के ही विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की आती है तो उनके तर्क का पैमाना बदल जाता है। 

साक्षी महाराज संस्कृत के श्लोक के जरिए बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हैं। कोई भी शख्स किसी को बधाई दे इसमें किसी को आपत्ति भला क्यों होगी। लेकिन एक ऐसा शख्स जो न केवल एक लड़की की अस्मत को तार तार करने का आरोपी है, एक ऐसा शख्स जिस पर उस पीड़ित लड़की के पिता को मरवाने का आरोप है, एक ऐसा शख्स जिस पर पीड़ित लड़की और उसके रिश्तेदारों को मरवाने का आरोप है क्या उसके लिए माननीय सांसद को बधाई संदेश देना चाहिए।


साक्षी महाराज से एक बार पूछा गया कि वो गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के पक्ष में क्यों बात करते हैं तो उनका जवाब था कि जबतक कोई आरोपी अदालत से दोषी साबित नहीं हो जाता वो निर्दोष है। लेकिन गुरुवार को जिस लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई उसके बारे में उन्होंने अपनी धारणा बदली और आरोपियों को दोषी तक माना। साक्षी महाराज पिछले साल भी चर्चा में थे जब वो सीतापुर जेल में बंद कुलदीप सिंह सेंगर से मिलने के लिए पहुंचे थे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर