अब 7 सितंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी करेंगे नेतृत्व

देश
गौरव श्रीवास्तव
गौरव श्रीवास्तव | कॉरेस्पोंडेंट
Updated Aug 09, 2022 | 22:08 IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 7 सितंबर से शुरू होगी और 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

congress bharat jodo yatra will begin from 7th September led by Rahul Gandhi
आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 7 सितंबर से शुरू होगी।  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • भारत जोड़ो यात्रा अब 7 सितंबर से शुरू होगी
  • 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे
  • इससे पहले ये यात्रा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर पर शुरू होनी थी

नई दिल्ली: आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब 7 सितंबर से शुरू होगी। 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इससे पहले ये यात्रा महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर पर शुरू होनी थी। दिलचस्प है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होना है। 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। पूरी तरह से पैदल जाने वाली ये यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। 150 दिन तक चलने वाली पदयात्रा करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 
 
कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष जयराम नरेश ने मीडिया में बयान जारी करके कहा है कि, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी से इस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल होने की अपील करती है जो भय, कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति और रोजी रोटी छीनने वाली अर्थतंत्र, बढ़ती बेरोजगारी और पैर पसारती असमानताओं की परिस्थितियों को बदलने का विकल्प प्रदान करने के इस विशाल राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज मुंबई जाकर 97 साल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ जीजी पारिख के की अगुवाई में अगस्त क्रांति मैदान मे ‘भारत छोड़ो आन्दोलन दिवस’ कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष का संदेश पत्र लेकर जाएंगे। दिग्विजय सिंह ही कांग्रेस की सेंट्रल प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं। इसी साल राजस्थान के उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के नव संकल्प में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की घोषणा की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर