प्रयागराज में प्रियंका गांधी, मौनी अमावस्‍या पर संगम में लगाई आस्‍था की डुबकी, खुद चलाई नाव, देखें तस्‍वीरें

देश
Updated Feb 11, 2021 | 16:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रयागराज के दौरे पर हैं, जहां मौनी अमावस्‍या के मौके पर उन्‍होंने संगम में डुबकी लगाई। यूपी में अगले साल चुनाव होने वाले हैं, जिसे देखते हुए प्रियंका के दौरे पर सबकी नजरें हैं।

प्रयागराज में प्रियंका गांधी, मौनी अमावस्‍या पर संगम में लगाई आस्‍था की डुबकी
प्रयागराज में प्रियंका गांधी, मौनी अमावस्‍या पर संगम में लगाई आस्‍था की डुबकी 

प्रयागराज : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां गुरुवार को मौनी अमावस्‍या के मौके पर उन्‍होंने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई।  कांग्रेस नेता ने ऐतिहासिक आनंद भवन का भी दौरा किया, जो कभी नेहरू परिवार का निवास स्थान था। अब यह एक संग्राहलय के रूप में बदल चुका है। यहां उन्‍होंने अनाथ बच्चों से भी मुलाकात की।

प्रियंका गांधी मनकामेश्‍वर मंदिर का भी दौरा करने वाली हैं। साथ ही वह यहां शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद से भी मुलाकात करेंगी।

यूं तो मौनी अमावस्‍या पर देशभर से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं में गंगा में स्‍नान किया है, लेकिन यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका गांधी के दौरे पर सबकी नजरें टिकी हैं।

संगम में प्रियंका गांधी खुद नाव चलाती भी नजर आईं।

प्रियंका गांधी कांग्रेस की पूर्वी यूपी मामलों की प्रभारी भी हैं। यूपी में आगामी चुनाव को देखते हुए बीते कुछ समय से वह लगातार उत्‍तर प्रदेश का दौरा कर रही हैं और महिला सुरक्षा से लेकर किसानों के मुद्दे सहित कई कारणों को लेकर उन्‍होंने प्रदेश व केंद्र सरकार को घेरा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर