कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं COVID-19 पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Priyanka Gandhi Corona Positive: प्रियंका गांधी कोविड संक्रमित हो गई हैं. इससे पहले कल ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना की चपेट में आ गई थीं।

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra tests positive for COVID 19
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी हुईं COVID-19 पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • प्रियंका गांधी भी आईं कोविड की चपेट में
  • हल्के लक्षणों के साथ प्रियंका ने खुद को किया क्वारंटीन
  • इससे पहले सोनिया गांधी भी हुईं थी कोविड पॉजिटिव

Priyanka Gandhi Tests Covid Positive: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी भी कोविड पॉजिटिव हुईं थी। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैंने हल्के लक्षणों के साथ कोविड पॉजिटिव हुई हूं। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, सभी आवश्यक सावधानी बरतें।'

सोनिया गांधी भी हुईं है कोविड पॉजिटिव

 इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थीं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, 'चिकित्सीय परामर्श के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को पृथकवास में कर लिया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने चिंता जताई है, ऐसे में हम यह कहना चाहते हैं कि वह ठीक हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट करते हैं।'

सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने पर पीएममोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के समाचार प्राप्त हुए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर