Statewise Corona Cases India: महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा तो इन राज्यों में एक भी केस नहीं

देश
किशोर जोशी
Updated Apr 13, 2020 | 12:04 IST

Statewise Coronavirus cases in India : देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले 9 हजार को पार कर गए हैं। कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां 2 हजार के करीब लोग इसकी चपेट में आ गए हैं।

coronavirus news india state wise, Maharashtra Delhi MP UP Covid 19 Cases Death toll
कोरोना से अछूते रहे हैं ये राज्य, जानिए हर राज्य का हाल  |  तस्वीर साभार: PTI
मुख्य बातें
  • देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हजार के पार पहुंची
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले आए सामने, 2 हजार के करीब पहुंची संख्या
  • पूर्वोत्तर में सबसे कम मामले आए हैं सामने, तीन राज्यों में अभी तक कोई मरीज नहीं

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 9152 हो गई है। इनमें से अच्छी खबर ये है कि 857 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 308 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। खबर लिखे जाने तक देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7987 है। महाराष्ट्र में अभी तक 1985 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 217 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 149 लोगों की राज्य में मौत हो चुकी है।

दिल्ली और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे नंबर पर

 वहीं दूसरे नंबर पर दिल्ली है जहां अभी तक 1154 मामले सामने आ चुके हैं और 27 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं जबकि 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे नंबर पर तमिलनाडु हैं जहां अभी तक 1075 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मामले तब्लीगी जमात से संबंधित हैं।

पूर्वोत्तर के इन राज्यों में एक भी मरीज नहीं

नागालैंड, सिक्किम, मेघालय में अभी तक एक भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। वहीं सबसे कम मामलों की बात करी जाए तो पूर्वोत्तर के कुछ राज्य ऐसे हैं जहां अभी तक कोरोना बेहद कम मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला है जिसका इलाज चल रहा है वहीं मिजोरम में भी एक कोरोना पॉजिटिव का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं मणिपुर में केवल 2 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं त्रिपुरा में भी केवल दो मामले सामने आए हैं। गोवा में 7 मामले सामने आए हैं जिनमें से पांच को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। 

राज्यवार कोरोना संक्रमित मामले

  राज्य कुल मामले डिस्चार्ज मौत
1. आंध्र प्रदेश 427 11 7
2. अंडमान निकोबार 11 10 0
3. अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4. असम 29 0 1
5. बिहार 64 19 1
6. चंडीगढ़ 21 7 0
7. छत्तीसगढ़ 31 10 0
8. दिल्ली 1154 27 24
9. गोवा 7 5 0
10. गुजरात 516 44 25
11. हरियाणा 185 29 3
12. हिमाचल प्रदेश 32 13 1
13. जम्मू-कश्मीर 245 6 4
14. झारखंड 19 0 2
15. कर्नाटक 232 57 6
16. केरल 376 179 2
17. लद्दाख 15 10 0
18. मध्य प्रदेश 564 0 36
19. महाराष्ट्र 1985 217 149
20. मणिपुर 2 1 0
21. मिजोरम 1 0 0
22. ओडिशा 54 12 1
23. पुडुचेरी 7 1 0
24. पंजाब 151 5 11
25. राजस्थान 804 21 3
26. तमिलनाडु 1043 50 11
27. तेलंगाना 504 43 9
28. त्रिपुरा 2 0 0
29. उत्तराखंड 35 5 0
30. उत्तर प्रदेश 483 46 5
31. पश्चिम बंगाल 152 29 7
भारत में कुल मामलों की संख्या 9152

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर