कोरोना वायरस समाचार: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कंटेंटमेंट जोन की संख्या 1009 हुई

देश
लव रघुवंशी
Updated Jun 10, 2020 | 00:19 IST

Coronavirus : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 66 हजार के पार पहुंच गए हैं। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स:

Coronavirus in India
कोरोना वायरस समाचार 
मुख्य बातें
  • देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या में लगातार हो रहा है इजाफा
  • इस महामारी से मरने वालों की संख्या 7466 हो गई है
  • कोरोना से अभी तक 129214 मरीज ठीक भी हो गए हैं, 129917 का इलाज जारी है

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। कुल मामले बढ़कर 2,66,598 हो गए हैं, जिसमें से 1,29,917 सक्रिय हैं, 1,29,214 ठीक हो गए हैं, जबकि 7466 की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 9987 केस सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा है। सोमवार को 9983 नए केस आए थे। इसके अलावा इन 24 घंटों में 266 लोगों की मौत हुई है।

               कुल मामले           एक्टिव केस               डिस्चार्ज/ठीक हुए                     मौत
                266598            129917                   129214    7466          

दिल्ली में कोरोना उपचार के लिए 20% से अधिक बेड आवंटित

दिल्ली सरकार ने कहा कि दिल्ली सरकार के आदेश के अनुपालन में जहां Pvt अस्पतालों में कुल बेड का 20% COVID19 उपचार के लिए आरक्षित था, 22 Pvt अस्पतालों से परामर्श के बाद COVID उपचार के लिए 20% से अधिक बेड आवंटित करने का निर्णय लिया गया है

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि असम में आज तक कुल 102 COVID19 सकारात्मक मामले दर्ज किए गए। राज्य में अब तक दर्ज किए गए सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 2937 है, जिसमें 784 डिस्चार्ज और 5 मौतें शामिल हैं।

गुजरात सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में COVID19 के 470 ताजा मामले और गुजरात में 33 मौतें हुईं। राज्य में कुल सकारात्मक मामले 21,044 हैं, जिनमें 14,373 इलाज/डिस्चार्ज और 1313 मौतें शामिल हैं।

 मुंबई में 1015 नए COVID19 पॉजिटिव मरीज सामने आए
नगर निगम ग्रेटर मुंबई ने बताया कि आज मुंबई में 1015 नए COVID19 पॉजिटिव मरीज सामने आए वहीं आज 58 मौतें भी हुई हैं,कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50,878 हो गई है।

मुंबई में वाटर सप्लाई विभाग के एक अधिकारी की गई जान

BMC ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी जिनका COVID19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट आया था, उनकी जान चली गई वो वाटर सप्लाई विभाग में तैनात थे।

बिहार में कोरोना के 5364 केस

मणिपुर में 10 नए COVID 19 मामले दर्ज किए गए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 282 हो गई है जिसमें से 218 सक्रिय मामले हैं और 64 ठीक हो चुके हैं। असम में आज 33 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2868 हो गई है, जिसमें 2076 सक्रिय मामले, 784 डिस्चार्ज और 5मौतें शामिल हैं। वहीं बिहार में आज 117 नए मामले सामने आए हैं , कुल मामलों की संख्या अब 5364 हो गई है।

महाराष्ट्र सरकार अच्छा काम कर रही है। ICMR ने भी इसकी प्रशंसा की है फिर भी केंद्रीय रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह)महाराष्ट्र सरकार को सर्कस की उपाधि दे रहे हैं,हंटर से चलने वाली सरकार के मंत्री सर्कस की उपाधि दे रहे हैं ये उनके अनुभव के बोल हैं: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक

केजरीवाल का हुआ कोरोना टेस्ट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कोरोना टेस्ट हो गया है। दरअसल, रविवार दोपहर से उन्हें बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। इसके बाद आज उनका कोरोना टेस्ट किया गया। केजरीवाल के कोरोनो टेस्ट की रिपोर्ट आज रात या बुधवार सुबह आने की उम्मीद है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर पहुंचे। बैठक में इस बात पर चर्चा होगी की कि क्या कोरोना का कम्यूनिटी स्प्रैड हुआ है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल आज कोविड 19 की मौजूदा स्थिति पर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।

प्रवासी मजदूरों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि प्रवासी श्रमिकों को 15 दिनों के भीतर उनके गृहनगरों में वापस भेजा जाना है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रवासियों के खिलाफ जो भी केस दर्ज हुए हैं, उन्हें वापस लिए जाने पर विचार करना चाहिए। केंद्र और राज्यों को सुव्यवस्थित तरीके से प्रवासी श्रमिकों की पहचान के लिए एक सूची तैयार करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि श्रमिक ट्रेनों की मांग की स्थिति में, रेलवे 24 घंटे के भीतर ट्रेनें प्रदान करेगा। मजदूरों के लिए रोजगार का भी प्रबंध किया जाए।

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 9,987 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हुई और मृतकों की संख्या 7,466 पहुंची: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय 

मुंबई में आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा

मुंबई में कोरोना वायरस मामलों की संख्या सोमवार को 50,000 से अधिक हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी और बताया कि यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 50,085 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या 1,702 हो गई है। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 88,528 और मरने वालों की संख्या 3169 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 40,975 हो गई है। 

दिल्ली में 30 हजार के करीब केस

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या करीब 30 हजार तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण ने अब तक 874 लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 874 हो गई है और कोविड-19 के कुल मामले 29,943 हो गए हैं। अब तक 11,357 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि 17,172 रोगी इलाज करा रहे हैं। 13,405 संक्रमित मरीज घर में पृथकवास में हैं। 248 मरीज वेंटिलेटर या आईसीयू में हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर