Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में इस तरह मनाई जा रही दिवाली, देखें कार्यक्रम के फोटोज और वीडियोज

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हैं। आज यहां 12 लाख दीए जलाए जाएंगे। सीएम योगी सरयू घाट पर आरती में भी शामिल होंगे।

ayodhya
अयोध्या में दिवाली का जश्न 
मुख्य बातें
  • रामनगरी अयोध्या में आज त्रेतायुग जैसी दिवाली का नजारा
  • 12 लाख दीयों से रौशन होगी प्रभु की नगरी
  • सीएम योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट अयोध्या में मौजूद

नई दिल्ली: अयोध्या में आज दीपोत्सव मनाया जा रहा है। आज अयोध्या में 12 लाख दीए जलाए जाएंगे। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दिवाली समारोह के दौरान भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और देवी सीता का किरदार निभाने वाले कलाकारों को माला पहनाई। भगवान राम, भगवान लक्ष्मण और देवी सीता का किरदार निभाने वाले कलाकार दिवाली समारोह के लिए हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। 

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है। अयोध्या में दीपोत्सव देश और दुनिया का एक महत्वपूर्ण आयोजन बन गया है। अयोध्या में इस साल 9 लाख दीए जलाए जाएंगे। यह 9 लाख उन घरों का प्रतिनिधित्व करता है जहां पीएम आवास योजना शहरी के तहत लोगों ने रहना शुरू किया। हमने ग्रामीण और शहरी योजनाओं में अब तक 43 लाख लोगों को घर उपलब्ध कराए हैं। 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मैं इस दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। एक अद्भुत राम मंदिर निर्माणाधीन है और जल्द ही पूरा हो जाएगा जहां दुनिया भर से करोड़ों लोग आएंगे। 2030 तक अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा पर्यटन शहर होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर