राजस्थान सरकार में मंत्री के बेटे को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, पूछताछ में हों शामिल

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी अपने बेटे की वजह से चर्चा में हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है।

rajasthan, delhi Police, rape case, rohit joshi, mahesh joshi
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर रेप का आरोप 
मुख्य बातें
  • रोहित जोशी पर रेप का आरोप
  • दिल्ली के सदर बाजार पुलिस थाने में केस दर्ज
  • दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी जयपुर

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे को दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है। नोटिस में 18 मई दोपहर 1 बजे तक पुलिस स्टेशन सदर बाजार में पेश होने के लिए कहा गया है ताकि पूछताछ की जा सके। राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ रेप का मामला है, हाल ही में दिल्ली पुलिस इस केस के सिलसिले में जयपुर भी गई थी। लेकिन दिल्ली पुलिस को उनका बेटा नहीं मिला। 

जयपुर में नहीं मिला था आरोपी रोहित जोशी
पुलिस पहले जिस घर पर पहुंची (वो डेमोलिश था) वहां रोहित जोशी नहीं मिलाइसके बाद सिविल लाइन वाले पिता के घर जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भी रोहित जोशी नहीं मिला। रोहित के खिलाफ दिल्ली के सदर बाजार थाने में 24 साल की युवती ने दर्ज कराया था रेप केस। पुलिस ने उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था। 18 मई तक पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने बुलाया था। आज अगर रोहित जोशी दिल्ली पहुंचते हैं तो पूछताछ के बाद गिरफ्तारी हो सकती है। अगर दिल्ली पुलिस के सामने हाजिर नहीं होते हैं तो उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। 

15 मई को दिल्ली पुलिस पहुंची थी जयपुर
मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से पूछताछ करने के लिए 15 अधिकारियों वाली दिल्ली पुलिस की एक टीम जयपुर पहुंची थी। रोहित फरार पाया गया था। आरोपी पर 23 साल की महिला से बलात्कार का आरोप है। पुलिस ने बताया कि रोहित के परिवार वालों को भी आरोपों की जानकारी दे दी गयी है। इसके साथ ही वो कहां है उसके बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए भी कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी को 18 मई तक पेश होने के लिए समन जारी किया था। इस मसले पर मंत्री महेश जोशी ने कहा था कि पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं सच्चाई के साथ खड़ा हूं और कानून का पालन करता हूं। मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग करूंगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर