कभी सुना है... 24.60 लाख रुपये का एक लड्डू! खरीदने के लिए होती है मारामारी, साल में मिलता है सिर्फ एक दिन

हैदराबाद में यह लड्डू साल में एक ही बार बनता है। जिसे खरीदने के लिए मारामारी होती है। इसकी ब्रिकी नीलामी के जरिए होती है।

Balapur laddu, laddu auction, ganesh
24 लाख में बिका लड्डू  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • लड्डू का वजन 21 किलो होता है
  • हर साल होती है इस लड्डू की नीलामी
  • एक लोकल व्यापारी ने खरीदा है यह लड्डू

कभी सुना है एक लड्डू की कीमत 24 लाख रुपये। नहीं न लेकिन ये सच है वो भी भारत के ही एक शहर में यह लड्डू साल में सिर्फ एक बार बिकता है। लड्डू का वजन 21 किलो होता है। 

नीलामी में बिकता है लड्डू

इस साल यह लड्डू 24.60 लाख में बिका है। पिछले साल यह 18 लाख में बिका था। हाल ये हो जाता है कि इस लड्डू को खरीदने के लिए दर्जनों लोग बोलियां लगाते हैं। जो सबसे ज्यादा कीमत लगाता है लडडू उसे मिल जाता है।

यहां बनता है

हर साल गणेश चतुर्थी के समय यह लड्डू बालापुर गणेश में बनता था। इस बार इस लड्डू को स्थानीय व्यवसायी वी लक्ष्मा रेड्डी ने खरीदा है।स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि लड्डू उनके लिए सौभाग्य, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि लाता है। हर साल मूर्ति विसर्जन से पहले ये नीलामी होती है।

ऐसे शुरू हुई परंपरा

इस लड्डू की नीलामी का इतिहास पुराना है। साल 1994 से यह परंपरा चली आ रही है। पहली बार यह लड्डू 450 रुपये में बिका था। 2018 में 16 लाख में तो 2019 में 18 लाख में बिका था। वहीं 2020 में कोरोना के कारण इसकी नीलामी नहीं हुई थी। तब इस लड्डू को तेलंगाना के सीएम को सौंप दिया गया था।

आज है गणेश विसर्जन

शुक्रवार को पूरे देश में गणेश विसर्जन हो रहा है। भक्त उत्साह से अपने ईष्ट देवती की विदाई कर रहे हैं। इसे लेकर हर जगह सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया है। विसर्जन कार्यक्रम शनिवार दोपहर तक चलने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें- ​Chhatrapati Shivaji Maharaj: बेजोड़ थी शिवाजी की नौसेना, वीरता की मिसाल थे उनके नेवी कमांडर कान्होजी आंग्रे

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर