रामेश्वरम: समुद्र तट पर मिला 18 फीट लंबी विशालकाय व्हेल का शव

देश
किशोर जोशी
Updated Jun 07, 2020 | 19:10 IST

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के अतरनकारई (Atrankarai) में समुद्र तट के पास शनिवार को एक 35 वर्षीय व्हेल शार्क का शव मिला।

Giant sperm whale washed ashore on Tamilnadu beach
रामेश्वरम: समुद्र तट पर मिला 35 वर्षीय विशालकाय व्हेल का शव  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • अतरनकारई में मिला विशालकाय व्हेल का शव, इस वजह से हो सकती है मौत
  • मृत व्हेल शार्क को समुद्र के किनारे एक गड्ढे में दफना दिया गया
  • शिकारियों या चट्टानों से टकराने की वजह से हो सकती है मौत

रामेश्वरम (तमिलनाडु): तमिलनाडु में एक समुद्र तट के किनारे एक विशालकाय का शव बरामद हुआ है। राज्य के रामनाथपुरम जिले के अलकानकुलम इलाके में आने वाले अतरनकारई के पास शनिवार को विशालकाय व्हेल का शव बुरी तरह से क्षत विक्षत अवस्था में मिला। यह व्हेल 18 फुट लंबी थी। जैसे ही व्हेल के शव की खबर लोगों को लगी तो आसपास के लोग भी वहां देखने पहुंच गए।

शिकार या चोट

 बाद में वन अधिकारियों ने शव का परीक्षण करने के बाद इसे समुद्र में दफना दिया। व्हेल के ऊपरी जबड़े और छोटी आंत से तेल और मोम के उत्पाद मिले थे, जिनका उपयोग दवा बनाने के लिए किया जाता है। वन अधिकारी फिलहाल इस बात की जांच में जुटे हैं कि आखिर व्हेल की मौत कैसे हुई लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि या तो ड्रग को भेजने के लिए इसका शिकार किया गया था, या फिर यह चट्टानों से टकराने के बाद व्हेल घायल हो गई और समुद्र में तैरने में असमर्थ रही।

इलाके में कुछ ही व्हेल

वन अधिकारी, सतीश ने बताया, " एक 18 फुट लंबी, स्पर्म व्हेल, रामनाथपुरम जिले में अलंगनकुलम के पास अतरनकारई समुद्र तट के किनारे मृत मिली। इस तरह की व्हेल प्रजातिया पालकपा और मन्नार की खाड़ी में आम तरह से पाई जाती हैं और पिछले चार साल के दौरान केवल चार व्हेल देखी गई हैं।'

दंडनीय अपराध

उन्होंने कहा, 'ऐसे दुर्लभ जीवों को पकड़ना गलत है। यह 1972 के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। इसके तहत 3 से 7 साल तक के कारावास की सजा का प्रावधान है। इसलिए, जब ऐसी मछलियां समुद्र में पाई जाती हैं, तो मैं मछुआरों को सूचित करने का अनुरोध करता हूं। वन विभाग मछली को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर