Coroavirus: कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे, रिकवरी दर 84 के करीब

देश
किशोर जोशी
Updated Oct 01, 2020 | 15:54 IST

देश में कोरोना वायरस के मामले पहले की तुलना में कुछ कम जरूर हुए हैं लेकिन देखना होगा कि कमी का यह सिलसिला स्थायी रहता है या नहीं।

India’s Covid-19 tally crosses 6.3 million mark with 86,821 fresh cases
कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे, रिकवरी दर 84 के करीब 
मुख्य बातें
  • बीते चौबीस घंटे में भारत में कोविड-19 के 86,821 नये मामले सामने आए
  • मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी पहुंची
  • पिछले चौबीस घंटे के दौरान 1200 के करीब लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63 लाख से अधिक हो गई, जबकि 52,73,201 लोग अब तक इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। हर रोज बहुत अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने के कारण, भारत में रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भारत में आज तक कुल रिकवरी 52,73,201 हुई है। एक दिन में रिकवरी की अधिक संख्या के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर में निरंतर वृद्धि हुई है, जो वर्तमान में 83.53% है।

रिकवरी में तेज बढ़ोतरी

रिकवरी के कुल मामलों में वृद्धि तेजी से हुई है। अंतिम 10 लाख रिकवरी केवल 12 दिनों में हुई हैं। रिकवरी के कुल मामलों में से 77 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक रिकवरी के मामले सामने आए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का स्थान रहा है। भारत में सक्रिय मामले 9,40,705 हैं। भारत ने 11 सितंबर, 2020 से पहले 9.4 लाख सक्रिय मामले थे।

बीते चौबीस घंटे में 1181 मौतें

76 प्रतिशत सक्रिय मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों में आज की तारीख में केवल 14.90 प्रतिशत मामला रह गया है। पिछले 24 घंटों में 1,181 मौतें दर्ज की गई हैं। 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 82 प्रतिशत नई मौतें होती हैं। कल बताई गई 40 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र में 481 मौतों हुईं जबकि कर्नाटक में 87 मौतें हुईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर