Jammu-Kashmir: LoC पर भारत-पाकिस्तान सेना के बीच जमकर फायरिंग, घुसपैठ की हो रही कोशिश

देश
Updated Dec 16, 2019 | 21:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

LoC: भारत और पाकिस्तान के बीच सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर जमकर फायरिंग हो रही है। पाकिस्तान इस गोलीबारी की आड़ में घुसपैठियों को भारतीय सीमा में घुसाना चाहता है। भारतीय सेना भी इसका जवाब दे रही है।

Breaking News
एलओसी पर फायरिंग  

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच आज सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारी फायरिंग हुई है। पाकिस्तानी पक्ष संभवतः घुसपैठियों को भारत में घुसाने की कोशिश कर रहा था। गोलीबारी अभी भी चल रही है। भारतीय सेना ने कहा, 'भारतीय सेना द्वारा आज लालेली, सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सेना द्वारा संदिग्ध मूवमेंट को चुनौती देने के बाद शुरू में फायरिंग की गई और एक बड़ा विस्फोट हुआ। अभी ऑपरेशन चालू है और दोनों ओर से भारी फायरिंग हो रही है। इस फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है।

 

पाकिस्तान ने आज राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में कलाल में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलाबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान ने उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया।

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार सुबह पुंछ स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर