यह तय है कि चुनाव लड़ेंगे, जल्द बताएंगे नामांकन की तारीख- अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि वो जल्द ही अपने नामांकन की तारीख का ऐलान करेंगे।

Congress President Election 2022, Ashok Gehlot, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Shashi Tharoor
अशोक गहलोत, सीएम राजस्थान 
मुख्य बातें
  • 17 अक्टूबर को है कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
  • 22 को आएंगे नतीजे
  • शशि थरूर भी चुनावी मैदान में

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए औपचारिक प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए दो नाम अशोक गहलोत और शशि थरूर सामने आ चुके हैं। हालांकि इसके अलावा दो और नामों की चर्चा हो रही है। चुनावी प्रक्रिया से पहले सोनिया गांधी ने साफ किया कि किसी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगी। लेकिन बताया जा रहा है कि गांधी परिवार की पहली पसंद अशोक गहलोत हैं। इन सबके बीच अशोक गहलोत कब नामांकन करेंगे इसके बारे में उन्होंने कहा कि अब जब उनके नाम को चुनावी प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया गया है तो वो जल्द ही अपने नामांकन की तारीख के बारे में भी ऐलान कर देंगे।

जल्द बताएंगे नामांकन की तारीख
अशोक गहलोत ने कहा कि यह तय है कि मैं (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) चुनाव लड़ूंगा। मैं जल्द ही (उनका नामांकन दाखिल करने के लिए) तारीख तय करूंगा। देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है। "कांग्रेस महासचिव अजय माकन और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने पर आगे की कार्यवाही तय करेंगी। 

देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत
मैंने उनसे (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) कई बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सभी के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनना चाहिए।। इस समय देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत है। मौजूदा केंद्र सरकार के खिलाफ मजबूत आवाज की जरूरत है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगाज कर चुके हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास की जरूरत है। 

शशि थरूर का केंद्र पर तंज, बोले- कर्तव्य भवन बनें राजभवन और राजस्थान को कहा जाए कर्तव्यस्थान

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर