Today History: आज ही के दिन 1950 में हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 

देश
भाषा
Updated Sep 17, 2020 | 00:21 IST

Aaj Ka Itihas,17 September: यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। पीएम मोदी का जन्म एक गुजरात के एक गरीब परिवार में हुआ।

Know the History of September 17 What Happened Today In History
Today History: आज ही के दिन 1950 में हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म। 

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितंबर की तारीख से एक खास नाता है। दरअसल वर्ष 1950 में 17 सितंबर के दिन ही नरेन्द्र दामोदर मोदी का जन्म हुआ, जिन्हें 26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। पांच बरस बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर चुनाव जीता और उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत की। 

यहां यह जानना दिलचस्प होगा कि नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। 
एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है।
देश दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1867 : गगेंद्रनाथ टैगोर का जन्म।

1876 : बांग्ला उपन्यासकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।

1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।

1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।

1950 : भारतीय राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।

1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।

1957 : मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1974 : बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

1978 : अमेरिाक के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जार्डन के बीच कैंप डेविड समझौता।

1982 : भारत और सेलोन(श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर