Indian Navy:अपनी नौसेना के बारे में कितना जानते हैं आप, बैज बता देता है अधिकारी का रैंक

Know Your Indian Navy: भारतीय नौसेना दुनिया में सातवीं सबसे बड़ी नौसेना है। अमेरिकी नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर है। उसके बाद चीन, रूस की नौसेना का नंबर आता है। 

indian navy badge and Insignia
जानें भारतीय नौसेना के रैंक- स्रोत: भारतीय नौसेना वेबसाइट 
मुख्य बातें
  • भारतीय नौसेना की दो ऑपरेशनल कमान और एक प्रशिक्षण कमान हैं।
  • भारतीय नौसेना के बड़े बेस मुंबई, गोवा, कारवार, कोच्चि, चेन्नई, विशाखापट्नम, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में स्थित हैं।
  • भारतीय नौसेना में रैंक,ऑफिसर और सेलर के आधार पर तय होती है।

Know Your Indian Navy: भारतीय नौसेना के लिए आज बेहद अहम दिन है। आज न केवल उसे भारत का पहली स्वदेशी एयरक्रॉफ्ट कैरियर IAC विक्रांत मिला है बल्कि उसे अपना नया निशान मिला है। नया निशान भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। जिसे छत्रपति शिवाजी से प्रेरणा लेकर डिजाइन किया गया है। भारतीय नौसेना दुनिया की प्रमुख नौसेना में शामिल हैं और उसका शक्तिशाली नौसेनाओं में सातवां स्थान हैं। भारतीय नौसेना कैसे काम करती है, उसके संगठन में अधिकारियों के क्या काम हैं। और अधिकारियों के क्या रैंक हैं। आज हम यह सब आपको बता रहे हैं। इसमें भी नौसेना के बैज बेहद खास हैं, जिनके डिजाइन से अधिकारियों के रैंक के बारे में भी बता किया जा सकता है..

वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉडर्न मिलिट्री वॉरशिप की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय नौसेना  दुनिया में सातवीं सबसें बड़ी नौसेना है। इसके  पास कुल 102 यूनिट हैं। जहां तक दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेना की बात है तो 243 यूनिट के साथ अमेरिकी नौसेना सबसे ताकतवर है। उसके बाद चीन, रूस की नौसेना का नंबर आता है। 

नौसेना में हैं तीन कमान

भारतीय नौसेना की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय नौसेना की दो ऑपरेशनल कमान और एक प्रशिक्षण कमान हैं। पश्चिम नौसेना कमान मुंबई में स्थित है। जबकि पूर्वी नौसेना कमान विशाखापट्नम में स्थित है। जबकि कोच्चि स्थित दक्षिण नौसेना कमान प्रशिक्षण कमान हैं। इन सभी तीनों कमानों के प्रमुख वाइस एडमिरल रैंक के अफसर होते हैं जिन्हें 'फ्लैग अफसर कमांडर-इन-चीफ' कहा जाता है।

इसके अलावा भारतीय नौसेना के बड़े बेस मुंबई, गोवा, कारवार, कोच्चि, चेन्नई, विशाखापट्नम, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में स्थित हैं। भारतीय नौसेना का पश्चिमी बेड़ा मुंबई में और पूर्वी बेड़ा विशाखापट्नम में स्थित है।

Indian Navy:ये हैं भारत के प्रमुख नौसैनिक अड्डे,जानें दुश्मन पर कैसे रखते हैं नजर

रैंक के आधार पर भारतीय नौसेना के अफसर

भारतीय नौसेना में रैंक, ऑफिसर और सेलर के आधार पर तय होती है। ऑफिसर में जहां 10 रैंक होती हैं। वहीं सेलर में 7 रैंक होती है। सबसे पहले जानते हैं कि ऑफिसर में कौन से रैंक होते हैं।

एडमिरल- इस रैंक का अधिकारी नौसेना का सर्वोच्च अधिकारी होता है। और उसे नौसेना प्रमुख भी कहा जाता है। इस समय एडमिरल आर.हरि कुमार नौसेना प्रमुख या चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ हैं।

इसके बाद  वाइस एडमिरल दूसरी सबसे पड़ी पोस्ट होती है। जो कि तीनों कमानों के प्रमुख होते हैं। इसके अलावा प्रिंसिपल स्टॉफ ऑफिसर्स , डीजी और कंट्रोलर्स पद पर इस स्तर के अधिकारी तैनात होते हैं।

इसके बाद ये रैंक होती है..

  • रियर एडमिरल
  • कॉमोडोर
  • कैप्टन
  • कमांडर
  • लेफ्टिनेंट कमांडर
  • लेफ्टिनेंट
  • सब लेफ्टिनेंट
  • मिडशिपमैन

Indian Navy badge

इसी तरह सेलर कैटेगरी में ये रैंक होती है

  • मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर- Ist Class
  • मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर- IInd Class
  • चीफ पेटी ऑफिसर
  • पेटी ऑफिसर
  • लीडिंग रेट
  • सीमैन Ist Class
  • सीमैन IInd Class

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर