पीएम की सुरक्षा चूक पर ताजा सर्वे TIMES NOW नवभारत पर, जानिए क्या कहता है देश?

पंजाब के हुसैनीवाला में 5 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई। उस पर TIMES NOW नवभारत ने देश के लोगों से पूछा वे क्या सोचते हैं। उनकी क्या राय है? यहां जानिए सर्वे में पूछे गए सवालों के जवाब।

Latest survey on PM's security breach on TIMES NOW Navbharat, know What do people of India say?
पीएम मोदी की सुरक्षा चूक पर देश का पहला सर्वे 
मुख्य बातें
  • पीएम की 'सुरक्षा चूक' के बाद टीवी पर पहला सर्वे
  • पीएम की 'सुरक्षा चूक' साजिश या लापरवाही?
  • पीएम की 'सुरक्षा चूक' पर क्या कहता है पंजाब-यूपी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक से पूरे देश में बड़ी हलचल है। राजनीतिक दल अपने-अपने फायदे के मुताबिक बयान दे रहें हैं, लेकिन इस घटना पर देश के लोग क्या सोचते हैं, उनकी क्या राय है? इसे कोई नहीं बता रहा है। ये जिम्मा TIMES NOW नवभारत ने उठाया। दर्शकों टाइम्स नाउ नवभारत आपको हमेशा सबसे पहले ब्रेकिंग खबरें बताता है। खबरों का हर एंगल बताता है। और उस खबर पर देश की जनता क्या सोचती है। ये भी हम अब बता रहे हैं। पंजाब में जो हुआ उससे जुड़ी सारी खबरें भी आपको टाइम्स नाउ नवभारत ने सबसे बताई और अब करीब 28 हजार लोगों से बातचीत के बाद इस मुद्दे पर पहली बार TIMES NOW नवभारत और NSIGHT एक सर्वे लेकर आया है, जिससे ये पता चलेगा कि इस घटना के बाद देश के लोग क्या सोचते हैं। 

5 जनवरी को पंजाब के हुसैनीवाला में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई, उस पर पंजाब के लोगों की राय क्या है? उत्तर प्रदेश के लोग उसमें किसकी गलती मानते हैं ? देश के लोग उसे किस तरह देखते हैं? ये सारे सवाल के जवाब आपको सर्वे के रिजल्ट से मिलेंगे। आपको ये भी पता चलेगा कि बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति पर देश की जनता क्या सोचती है? क्या उत्तर प्रदेश के चुनावों में इसका असर होगा ? PM मोदी की सुरक्षा पर उठ रहे। ऐसे तमाम सवालों पर देश की राय आप Times Now नवभारत के इस सर्वे में जानेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के पीछे क्या खालिस्तानी साजिश है? क्या ये घटना पंजाब और पंजाबियत की छवि को नुकसान पहुंचा रही है, Times Now नवभारत का ये सर्वे ऐसे हरेक सवाल का जवाब देगा, जो आपके मन में है।

Times Now नवभारत की कोशिश है कि देश की आवाज को हम देश के सामने लाएं। इस हफ्ते की सबसे बड़ी खबर पर जनता के मूड को हमने समझने की कोशिश की है। 

1. पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक क्या थी ?
- लापरवाही 
- साज़िश 
- जांच रिपोर्ट का इंतज़ार करना चाहिए 

2. पीएम की सुरक्षा में चूक का ज़िम्मेदार कौन?
- पंजाब पुलिस
- पंजाब सरकार
- SPG

3. क्या पीएम की सुरक्षा में चूक बीजेपी का पॉलिटिकल ड्रामा था ?
- हां
- नहीं 

4. क्या पीएम की सुरक्षा में चूक कांग्रेस का पॉलिटिकल प्लान था?
- हां
- नहीं

5. पीएम की सुरक्षा में चूक पर लोग क्या सोचते हैं ?
- बहुत गुस्से में हैं
- अफसोस/दुख है
- फर्क नहीं पड़ता 

6. क्या पंजाब पुलिस ने जानबूझकर पीएम के रूट के बारे में प्रदर्शनकारियों को बताया?
- हां
- नहीं

7. पंजाब के लोग सुरक्षा चूक में किसकी गलती मानते हैं ? (सिर्फ पंजाब से सर्वे)
- पंजाब सरकार
- पंजाब पुलिस
- SPG

8. यूपी के लोग सुरक्षा चूक में किसकी गलती मानते हैं ? (सिर्फ यूपी से सर्वे)
- पंजाब सरकार
- पंजाब पुलिस 
- SPG

9. क्या उस दिन पीएम की जान को खतरा हो सकता था?
- हां
- नहीं

10. इस घटना पर कांग्रेस का रुख कैसा है?
- निराशाजनक
- आपत्तिजनक 
- संतोषजनक 

11. क्या इस घटना के पीछे खालिस्तानी एंगल हो सकता है?
- हां
- नहीं

12. क्या एक्शन होना चाहिए?
- DGP बर्खास्त हो
- CM इस्तीफ़ा दें
- राष्ट्रपति शासन लगे
- SPG पर एक्शन हो

13. पंजाब चुनाव पर इसका क्या असर पड़ेगा?
- कांग्रेस को फायदा
- AAP को फायदा
- अकाली को फायदा
- बीजेपी को फायदा
- कोई असर नहीं पड़ेगा 

14. इस घटना का यूपी चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
- बीजेपी को फायदा
- कांग्रेस को फायदा
- कोई असर नहीं पड़ेगा 

15. क्या इस घटना से पंजाब और पंजाबियत की छवि को नुक़सान हुआ है?
- हां
- नहीं

16. क्या पीएम की सुरक्षा में चूक से देश की छवि को नुक़सान पहुंचा है?
- हां
- नहीं

टाइम्स नाउ नवभारत पर पीएम की सुरक्षा चूक में लेकर सबसे ताजा सर्वे। पीएम की सुरक्षा में चूक को 40 फीसदी ने माना लापरवाही.. 20 फीसदी ने कहा साजिश। सर्वे में 62 फीसदी ने माना कि पीएम सुरक्षा में चूक कांग्रेस का पॉलिटिकल प्लान.. जबकि 38 फीसदी ने कहा नहीं.. बीजेपी के राजनीतिक ड्रामे के सवाल पर 67 फीसदी ने  कहा ऐसा नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर