Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में आज आकार लेगी शिंदे कैबिनेट, मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह 

Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। शिंदे ने गत 30 जून को सीएम पद एवं देवेंद्र फड़णवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अभी तक महाराष्ट्र कैबिनेट में दो ही सदस्य हैं। आज इसका विस्तार होने जा रहा है। विस्तार दो चरणों में होगा।

 Maharashtra: CM Shinde's cabinet expansion today 15 ministers likely to be sworn
राजभवन के दरबार हाल में मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ। 
मुख्य बातें
  • एकनाथ शिंदे ने गत 30 जून को सीएम और फड़णवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली
  • महाराष्ट्र कैबिनेट में अभी तक दो ही सदस्य हैं, मंगलवार को इसका विस्तार होने जा रहा है
  • सूत्रों का कहना है कि पहले चरण में कुल 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है

Maharashtra cabinet Expansion : महाराष्ट्र में आज एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा से 8 और शिंदे गुट से 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले ये चेहरे कौन हैं, इन पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। नए मंत्रियों का शपथग्रहण सुबह 11 बजे राजभवन के दरबार हाल में होगा। सूत्रों का कहना है कि इस शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने गुट के विधायकों के साथ सुबह नौ बजे बैठक करने वाले हैं।  

दो चरणों में होगा कैबिनेट का विस्तार
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण दो चरणों में होना है। इन दो चरणों में शिंदे मंत्रिमंडल में कुल 43 मंत्री शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट में भाजपा को 27 एवं शिंदे को 16 मंत्री पद मिल सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा की तरफ से चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण पाटिल, सुधीर सुधीर मुंगतीवार, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, मंगल प्रभात लोढा, अतुल सावे और रवींद्र चव्हाण को मंत्री बनाया जा सकता है। शिंदे कैंप से गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, उदय सामंत, संभूराजे देसाई, संदीपन भुमरे, भरत गोगावले और बच्चू काडू को मंत्री बनाया जा सकता है। 

मंत्रिमंडल में अभी दो ही सदस्य हैं
बता दें कि शिवसेना विधायक शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद भावी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा को गृह एवं वित्त विभाग जैसे अहम मंत्रालय मिल सकते हैं। 30 जून के बाद महाराष्ट्र सरकार सिर्फ 2 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ काम कर रही है, जिसे लेकर विपक्ष अक्सर सवाल उठाते हुए तंज कसता रहा है।

फड़णवीस ने की बैठक
महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वालों के नामों पर चर्चा करने के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई आवास पर सोमवार को बैठक हुई। समझा जाता है कि राजभवन में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देने के अलावा, भाजपा नेताओं ने मुंबई और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण निकाय चुनावों तथा 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले की जाने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर चर्चा की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार शाम कहा कि वह नौ अगस्त को अपनी 40 दिन पुरानी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे।

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर तस्वीर हुई साफ, नौ अगस्त को होगा विस्तार, ये मंत्री ले सकते हैं शपथ!

शिंदे ने 30 जून को ली सीएम पद की शपथ
शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में तथा फडण्वीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। शिंदे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ में संवाददाताओं से कहा, 'मंत्रिपरिषद का विस्तार कल (मंगलवार) के लिए निर्धारित है।' शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि राजभवन में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक दर्जन मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दौर का विस्तार बाद में होगा। शिंदे का समर्थन करने वाले और पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे प्रहर जनशक्ति पक्ष के ओमप्रकाश काडू को भी नये मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर